Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 01 December: दिल्ली-एनसीआर का बदलने वाला है मौसम, घने कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 01 December: रविवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्के कोहरे ने दस्तक दी। सफदरजंग और पालम समेत अन्य इलाकों में विजिबिलिटी 500 मीटर तक दर्ज की गई। हालांकि, दिन चढ़ते ही धूप खिल गई, जिससे ठंड से कुछ राहत मिली।
दिल्ली की हवा में सुधार की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से तेज हवा चलने की संभावना है। इससे दिल्ली की एयर क्वालिटी में सुधार हो सकता है। राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
यूपी में घने कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत 10 जिलों में अगले तीन दिनों तक दृश्यता में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंड के साथ कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है।
पांच दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिसंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी। किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि घने कोहरे से फसल और यातायात दोनों पर असर पड़ सकता है। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को लो-बीम लाइट का उपयोग करने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। इससे हादसों से बचा जा सकता है।

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]
-
Home
-
Menu
