Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today 9 June-2025: सोने की चमक पड़ने लगी फीकी! 9 जून को इतना सस्ता हुआ 22 और 24 कैरेट गोल्ड, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा भाव

Gold Silver Rate Today 9 June-2025: सोमवार 9 जून 2025 की सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों के लिए चौंकाने वाली खबर लेकर आई। बीते हफ्ते रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा सोना अब अचानक ₹1600 से ज्यादा गिर गया है।

Gold Silver Rate Today 9 June-2025: सोने की चमक पड़ने लगी फीकी! 9 जून को इतना सस्ता हुआ 22 और 24 कैरेट गोल्ड, जानिए आपके शहर में क्या चल रहा भाव
X
By Ragib Asim

Gold Silver Rate Today 9 June-2025: सोमवार 9 जून 2025 की सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों के लिए चौंकाने वाली खबर लेकर आई। बीते हफ्ते रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा सोना अब अचानक ₹1600 से ज्यादा गिर गया है। पिछले हफ्ते जहां 24 कैरेट गोल्ड ने 1 लाख रुपये के स्तर को छू लिया था, वहीं अब यह ₹98,000 के नीचे आ चुका है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत भी अब ₹90,000 से नीचे फिसल गई है। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में आज 10 ग्राम सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। बाजार विशेषज्ञ इसे निवेशकों की मुनाफावसूली और ग्लोबल संकेतों में कमजोरी से जोड़ रहे हैं।

बड़े शहरों में आज कितना सस्ता हुआ सोना?

दिल्ली में 22 कैरेट सोना आज ₹89,940 और 24 कैरेट सोना ₹98,110 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं मुंबई, पटना, कोलकाता और बेंगलुरु में भी इसी तरह की गिरावट देखी गई। पिछले हफ्ते के मुकाबले सोने की कीमतों में करीब ₹1,630 की गिरावट आई है। लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोना आज ₹98,110 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

क्या है आज का सोना-चांदी का रेट?

शहर 22 कैरेट गोल्ड (₹/10gm) 24 कैरेट गोल्ड (₹/10gm)

दिल्ली ₹89,940 ₹98,110

मुंबई ₹89,790 ₹97,960

कोलकाता ₹89,790 ₹97,960

चेन्नई ₹89,790 ₹97,960

लखनऊ ₹89,940 ₹98,110

जयपुर ₹89,940 ₹98,110

नोएडा ₹89,940 ₹98,110

गाजियाबाद ₹89,940 ₹98,110

पटना ₹89,790 ₹97,960

बेंगलुरु ₹89,790 ₹97,960

चांदी के रेट में भी गिरावट

सोना ही नहीं, चांदी भी आज कमजोर नजर आई। सोमवार 9 जून को चांदी ₹1,06,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। कल के मुकाबले यह करीब ₹200 सस्ती हो गई है।

ग्लोबल संकेतों से टूटी कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई कमजोरी ने घरेलू कीमतों पर असर डाला है। अमेरिका में कमजोर जॉब डाटा और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे ग्लोबल गोल्ड मार्केट में भी भाव गिरे हैं। भारत में सोना निवेश के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है। लेकिन जब कीमतें तेजी से गिरती हैं, तो खरीदारों में भी असमंजस की स्थिति बन जाती है- "अभी खरीदें या और सस्ता होने का इंतज़ार करें?"

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story