Begin typing your search above and press return to search.

Aadhaar Misuse Alert: आपके आधार नंबर का कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा? ऐसे करें तुरंत जांच

Aadhaar Misuse Alert: आधार कार्ड अब हर सरकारी और निजी सेवा का हिस्सा बन चुका है- बैंक से लेकर मोबाइल सिम तक और गैस सब्सिडी से लेकर स्कूल एडमिशन तक। लेकिन जैसे-जैसे आधार की उपयोगिता बढ़ी है, वैसे-वैसे इसके गलत इस्तेमाल की आशंका भी बढ़ गई है।

Aadhaar Misuse Alert: आपके आधार नंबर का कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा? ऐसे करें तुरंत जांच
X
By Ragib Asim

Aadhaar Misuse Alert: आधार कार्ड अब हर सरकारी और निजी सेवा का हिस्सा बन चुका है- बैंक से लेकर मोबाइल सिम तक और गैस सब्सिडी से लेकर स्कूल एडमिशन तक। लेकिन जैसे-जैसे आधार की उपयोगिता बढ़ी है, वैसे-वैसे इसके गलत इस्तेमाल की आशंका भी बढ़ गई है। आज के दौर में जब ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं, यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि कहीं आपके आधार का कोई दुरुपयोग तो नहीं हो रहा।

आप का आधार कार्ड किसी और ने बिना आपकी जानकारी के इस्तेमाल किया है, ये न सिर्फ आपकी प्राइवेसी को खतरे में डालता है, बल्कि आपको कानूनी पचड़ों में भी फंसा सकता है। अच्छी बात यह है कि UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने इसे ट्रैक करने की आसान सुविधा दी है। और सबसे बड़ी बात है- यह सुविधा पूरी तरह फ्री है और चंद मिनटों में जानकारी भी मिल जाती है।

कैसे पता करें आधार का गलत इस्तेमाल हो रहा है या नहीं?

UIDAI की वेबसाइट पर मौजूद “Aadhaar Authentication History” सुविधा से आप पिछले 6 महीनों में अपने आधार नंबर का कहां-कहां इस्तेमाल हुआ, ये आसानी से देख सकते हैं। जानिए पूरा प्रोसेस:

  • UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।
  • "Aadhaar Services” सेक्शन में “Aadhaar Authentication History” पर क्लिक करें।
  • अपना 12 अंकों का आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें, फिर Send OTP पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालकर Submit करें।
  • अब आपको Authentication Type, डेट रेंज आदि भरनी होंगी और फिर Verify OTP पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने आधार का उपयोग रिकॉर्ड आ जाएगा—कब, कहां और किस सर्विस में आधार का प्रयोग हुआ।

यह प्रोसेस आपको बताता है कि कहीं कोई सर्विस या संस्था आपके आधार का गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रही। अगर कोई ऐसी एंट्री दिखे जो आपने नहीं की है, तो सतर्क हो जाएं।

अगर आधार का गलत इस्तेमाल दिखे तो क्या करें?

अगर जांच में यह लगे कि आपके आधार का बिना इजाजत प्रयोग हुआ है, तो घबराएं नहीं। UIDAI को इसकी जानकारी तुरंत दी जा सकती है:

  • टोल फ्री नंबर: 1947
  • ईमेल: [email protected]
  • ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें: uidai.gov.in/file-complaint

UIDAI आपके केस की जांच कर सकता है और ज़रूरत पड़ने पर संबंधित सेवा प्रदाता के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

मृत व्यक्ति का आधार कार्ड कैसे करें सुरक्षित?

अक्सर लोग नहीं जानते कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका आधार कार्ड रद्द नहीं किया जा सकता, क्योंकि UIDAI ने इसके लिए कोई विशेष प्रक्रिया नहीं बनाई है। ऐसे में उस व्यक्ति के परिवार की जिम्मेदारी बनती है कि आधार का किसी तरह से दुरुपयोग न हो। अगर मृतक किसी सरकारी योजना या सब्सिडी का लाभ ले रहा था, तो संबंधित विभाग को उसकी मृत्यु की सूचना देना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में कोई फर्जीवाड़ा न हो।

आधार को लॉक कर के करें सुरक्षित

अगर आप चाहते हैं कि कोई भी आपके आधार नंबर का उपयोग न कर सके, तो UIDAI की वेबसाइट से आप उसे लॉक कर सकते हैं। यह एक स्मार्ट तरीका है, खासकर तब जब आप किसी सेवा में आधार नंबर नहीं देना चाहते।

आधार लॉक करने का तरीका:

  • UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।
  • “Aadhaar Services” में “Lock/Unlock Aadhaar” विकल्प चुनें।
  • आधार नंबर, नाम, पिनकोड और OTP डालें।
  • अब आधार लॉक हो जाएगा।
  • जरूरत पड़ने पर इसे VID और OTP की मदद से अनलॉक भी किया जा सकता है।

आधार कार्ड एक ताकतवर पहचान दस्तावेज है, लेकिन इसकी ताकत तभी तक है जब तक यह सुरक्षित है। आज जब डिजिटल फ्रॉड का खतरा हर किसी पर मंडरा रहा है, आपको proactive होना पड़ेगा। UIDAI की ये सेवाएं आपको न सिर्फ सुरक्षा देती हैं, बल्कि मानसिक शांति भी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story