8वें वेतन आयोग का लेटेस्ट अपडेट: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, जानिए किस फॉर्मूले से तय होगी नई बेसिक पे?

8वें वेतन आयोग का लेटेस्ट अपडेट: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, जानिए किस फॉर्मूले से तय होगी नई बेसिक पे?
X
8th Pay Commission Updates: लाखों कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सैलरी हाइक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए फिटमेंट फैक्टर 2.57, 3.0 और 3.25 लागू होने पर लेवल 1 से 18 तक कितनी होगी आपकी नई बेसिक सैलरी।

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सैलरी हाइक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 1 जनवरी 2026 से लागु हो चुके इस नए पे कमीशन में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी का पूरा गणित 'फिटमेंट फैक्टर' पर डिपेंड करेगा। सरकार जो भी फिटमेंट फैक्टर फाइनल करेगी उसी के आधार पर कर्मचारियों की नई बेसिक पे तय की जाएगी।

1 जनवरी 2026 से लागू हो चुका है 8वां वेतन आयोग

केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में ही 8वें पे कमिशन का गठन कर दिया था और इसे अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसी फाइनल रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का फैसला होगा।

चूंकि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना गया है इसलिए रिपोर्ट लागू होने पर सरकार की तरफ से कर्मचारियों को एरियर (बकाया राशि) का भी भुगतान किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले 5वें पे कमिशन में कर्मचारियों को 21 महीने का और 7वें पे कमिशन में 6 महीने का एरियर दिया गया था।

क्या है सैलरी बढ़ाने का नया फॉर्मूला?

मौजूदा समय में 8वें वेतन आयोग की तरफ से सैलरी कैलकुलेशन के लिए किसी भी तय फॉर्मूले का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन कर्मचारियों के बीच अलग अलग फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा जोरों पर है। जानिए अगर सरकार 2.57, 3.0 या 3.25 का फिटमेंट फैक्टर अपनाती है, तो आपकी बेसिक सैलरी कितनी हो जाएगी:

1. फिटमेंट फैक्टर 2.57 होने पर अनुमानित बेसिक सैलरी

  • लेवल 1 से 4 तक: 46,260 रुपये से 65,535 रुपये तक
  • लेवल 5 से 8 तक: 75,044 रुपये से 1,22,232 रुपये तक
  • लेवल 9 से 12 तक: 1,36,467 रुपये से 2,02,516 रुपये तक
  • लेवल 13 से 13A तक: 3,16,367 रुपये से 3,36,827 रुपये तक
  • लेवल 14 से 16 तक: 3,70,595 रुपये से 5,27,878 रुपये तक
  • लेवल 17 से 18 तक: 5,78,250 रुपये से 6,42,500 रुपये तक

2. फिटमेंट फैक्टर 3.0 रहने पर कितनी होगी सैलरी?

  • लेवल 1 से 4 तक: 54,000 रुपये से 76,500 रुपये तक
  • लेवल 5 से 8 तक: 87,600 रुपये से 1,42,800 रुपये तक
  • लेवल 9 से 12 तक: 1,59,300 रुपये से 2,36,400 रुपये तक
  • लेवल 13 से 13A तक: 3,69,300 रुपये से 3,93,300 रुपये तक
  • लेवल 14 से 16 तक: 4,32,600 रुपये से 6,16,200 रुपये तक
  • लेवल 17 से 18 तक: 6,75,000 रुपये से 7,50,000 रुपये तक


3. फिटमेंट फैक्टर 3.25 की स्थिति में बेसिक पे

  • लेवल 1 से 5 तक: 58,500 रुपये से 94,900 रुपये तक
  • लेवल 6 से 10 तक: 1,15,050 रुपये से 1,82,325 रुपये तक
  • लेवल 11 से 12 तक: 2,20,025 रुपये से 2,56,100 रुपये तक
  • लेवल 13 से 13A तक: 4,00,075 रुपये से 4,26,075 रुपये तक
  • लेवल 14 से 18 तक: 4,68,650 रुपये से 8,12,500 रुपये तक

(नोट: यह आंकड़े अनुमानित गणित पर आधारित हैं। अंतिम मुहर वेतन आयोग की फाइनल रिपोर्ट के बाद ही लगेगी।)

Tags

Next Story