Begin typing your search above and press return to search.

8th Pay Commission Salary Calculator: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या घटेगी? सरकार का बड़ा फैसला! जानिए पूरी खबर

8th Pay Commission Salary Calculator: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशें जल्द पेश की जाएंगी। नए वेतन आयोग के सदस्यों का गठन इस साल अप्रैल में होने की उम्मीद है।

8th Pay Commission Salary Calculator: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या घटेगी? सरकार का बड़ा फैसला! जानिए पूरी खबर
X
By Ragib Asim

8th Pay Commission Salary Calculator: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशें जल्द पेश की जाएंगी। नए वेतन आयोग के सदस्यों का गठन इस साल अप्रैल में होने की उम्मीद है। यह आयोग केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों में बड़े बदलाव करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) को शून्य (0) कर दिया जा सकता है। फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 53% DA मिल रहा है।

क्या होगा बदलाव?

DA को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जा सकता है: नए वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने पर मौजूदा DA को बेसिक सैलरी में शामिल कर दिया जाएगा। इसके बाद DA का कैलकुलेशन शून्य से शुरू होगा और सरकार हर साल दो बार DA बढ़ाएगी।

नया DA कैलकुलेशन: जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो सकती हैं। इसके बाद जुलाई 2026 से AICPI इंडेक्स के आधार पर नया DA जोड़ा जाएगा।

पिछले वेतन आयोग की सिफारिश

पांचवें और छठे वेतन आयोग ने DA को बेसिक सैलरी में विलय करने की सिफारिश की थी। 2004 में बेसिक सैलरी के 50% DA को महंगाई वेतन के रूप में विलय किया गया था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया। अब 8वें वेतन आयोग में DA को फिर से बेसिक सैलरी में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

सरकार का रुख

फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों को 53% DA मिल रहा है। सरकार ने अब तक DA को बेसिक सैलरी में शामिल नहीं किया है, लेकिन 8वें वेतन आयोग में इस पर फैसला लिया जा सकता है।

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू हो सकती हैं। इससे पहले अप्रैल 2025 में आयोग के सदस्यों के गठन की उम्मीद है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को नए वेतन आयोग से बड़े बदलाव की उम्मीद है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story