Begin typing your search above and press return to search.

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 2026 से बढ़ जाएगी आपकी सैलरी! जानिए नया फॉर्मूला

8th Pay Commission Update: 8th Pay Commission को लेकर इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ख़ुशी की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 2026 से बढ़ जाएगी आपकी सैलरी! जानिए नया फॉर्मूला
X
By Ragib Asim

8th Pay Commission Update: 8th पे कमीशन को लेकर इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ख़ुशी की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा, हालांकि इसे पूरी तरह लागू होने में लगभग 2 साल तक का और समय लग सकता है। इसका फायदा 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।

सरकार ने जनवरी 2025 में 8th पे कमीशन को मंजूरी दी थी, लेकिन अभी तक इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। फिर भी, माना जा रहा है कि 1 जनवरी 2026 से नई बेसिक सैलरी (Basic Salary) 8th पे कमीशन के हिसाब से तय होगी।

Fitment Factor: सैलरी बढ़ाने का असली फॉर्मूला

हर वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी कैलकुलेशन का सबसे अहम हिस्सा होता है फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor)। यह एक मल्टीप्लायर होता है जो मौजूदा बेसिक सैलरी पर लगाया जाता है।

छठे वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक वेतन 7,000 था। सातवें वेतन आयोग में 2.57 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से यह 18,000 हो गया। अब चर्चा है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.46 तक हो सकता है।

महंगाई भत्ते (DA) का क्या होगा?

इस बार आयोग महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) को बेसिक सैलरी में ही मर्ज (Merge) करने की योजना बना रहा है। इसका मतलब है कि जो DA फिलहाल 58% तक पहुंच गया है, उसे नए बेसिक पे में शामिल किया जा सकता है। इससे नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.46 तक रहने की संभावना है। सरकार का मानना है कि अगले 10 साल तक महंगाई के प्रभाव को देखते हुए यह बेसिक पे काफी रहेगा।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अगर फिटमेंट फैक्टर 2.46 होता है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर लगभग ₹44,000 हो सकती है। इस पर शहरों के अनुसार HRA (House Rent Allowance) और अन्य भत्ते भी जुड़ेंगे।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की संख्या 1.15 करोड़ से अधिक है। 8वां वेतन आयोग लागू होने से न सिर्फ सरकारी खर्च बढ़ेगा, हालाँकि इस से बाजार में डिमांड और खपत (Demand & Consumption) भी तेजी से बढ़ सकती है। वेतन बढ़ोतरी का असर ऑटो, रियल एस्टेट और बैंकिंग सेक्टर पर भी साफ दिखेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story