Begin typing your search above and press return to search.

8th pay commission latest update: बड़ी खबर! 2026 से बढ़ेगा वेतन, 8वें वेतन आयोग को मंजूरी! जानिए कब लागू होगा और कितना बढ़ेगा वेतन?

8th pay commission latest update: केंद्र सरकार ने आखिरकार 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

8th pay commission latest update: बड़ी खबर! 2026 से बढ़ेगा वेतन, 8वें वेतन आयोग को मंजूरी! जानिए कब लागू होगा और कितना बढ़ेगा वेतन?
X
By Ragib Asim

8th pay commission latest update: केंद्र सरकार ने आखिरकार 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से अटकी इस मांग पर अब सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। इस आयोग का उद्देश्य वेतन, पेंशन, महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्तों में संशोधन करना है।

कब तक बन सकता है आयोग और कब होगा लागू?

सरकारी सूत्रों के अनुसार, जनवरी 2026 तक आयोग का गठन किया जा सकता है। रिपोर्ट तैयार होने और कैबिनेट की मंजूरी के बाद, इसी साल से इसे लागू किए जाने की संभावना है। हालांकि अभी फिटमेंट फैक्टर या वेतन वृद्धि को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन बिजनेस टुडे की रिपोर्ट बताती है कि न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 तक हो सकता है।

कितनी होगी सैलरी में बढ़ोतरी?

एंबिट इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन में 30% से 34% तक की बढ़ोतरी संभव है। इसमें न केवल बेसिक सैलरी, बल्कि DA, HRA और अन्य भत्तों पर भी असर होगा। पे मैट्रिक्स और ग्रेड पे की भी पुनर्रचना की जा सकती है।

कितने लोगों को मिलेगा फायदा?

8वें वेतन आयोग का लाभ लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी, जिसमें रक्षा कर्मी और सेवानिवृत्त भी शामिल हैं, उठा सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस कदम से न सिर्फ कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि आर्थिक मांग को भी बल मिलेगा।

किन चीज़ों में होगा बदलाव?

  • न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 तक
  • फिटमेंट फैक्टर 1.83 से बढ़कर 2.46 के बीच
  • महंगाई भत्ता (DA) नए फॉर्मूले पर
  • पे मैट्रिक्स और ग्रेड पे का पुनर्निर्धारण
  • पेंशन फॉर्मूला में संशोधन की संभावना
  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी बदलेगा

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story