Begin typing your search above and press return to search.

7th Pay Commission: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों पर तोहफों की बरसात! सैलरी में होगी बढ़ोतरी

7th Pay Commission: यदि आप भी केन्द्रीय कर्मचारी हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि 4 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए पर मुहर लगने की प्रबल संभावनाएं हैं.

7th Pay Commission: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों पर तोहफों की बरसात! सैलरी में होगी बढ़ोतरी
X
By Ragib Asim

7th Pay Commission: यदि आप भी केन्द्रीय कर्मचारी हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि 4 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए पर मुहर लगने की प्रबल संभावनाएं हैं. बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों में चार पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने तय हैं. चुनाव की घोषणा से पहले ही केन्द्र की मोदी सरकार देश 50 लाख कर्मचारियों व पेंशनर्स को दिवाली गिफ्ट देने की प्लानिंग कर रही है. सूत्रो का दावा है कि 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का मसौदा तैयार कर लिया गय़ा है. कैबिनेट की मुहर लगते ही आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी जाएगी...

आज यानि 4 अक्टूबर को केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक होना निर्धारित है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए पर इस बैठक में मुहर लग सकती है. कैबिनेट की बैठक से इसलिए भी फैसले की उम्मीद है कि क्योंकि चुनाव आयोग कभी भी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान कर सकता है. चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद आचार सहिंता लागू हो जाएगा. जिससे पहले ही सरकार महंगाई भत्ते में इजाफा कर सकती है. क्योंकि आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग इस तरह के फैसलों पर पाबंदी लगाता है.

दरअसल, फिलहाल पितृ पक्ष चल रहे हैं. जिसमें शुभ काम करना निषेद माना जाता है. इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि 15 अक्टूबर को पहला नवरात्र है. सरकार नवरात्र में ही डीए बढ़ाने की घोषणा करेगी. आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के इस फैसले का 50 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. साथ ही इन कर्मचारियों को कमरतोड़ महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी. बताया जा रहा है कि नवंबर की सैलरी में बढ़ा हुआ भत्ता जुड़कर आने की संभावनाएं जताई जा रही है. साथ ही भत्ता जुलाई माह देय माना जाएगा.


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story