Begin typing your search above and press return to search.

7th Pay Commission DA Hike: होली से पहले खुशखबरी: DA में 3% बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों की जेबें भरेंगी!

7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले हफ्ते महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है।

7th Pay Commission DA Hike: होली से पहले खुशखबरी: DA में 3% बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों की जेबें भरेंगी!
X
By Ragib Asim

7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले हफ्ते महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है। इससे 1.2 करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में DA संशोधित करती है, लेकिन आधिकारिक घोषणा में थोड़ा समय लग सकता है। उम्मीद है कि इस बार भी होली से पहले DA बढ़ोतरी का ऐलान किया जाएगा।

इस बार DA में कितनी होगी बढ़ोतरी?

दिसंबर 2024 के आंकड़ों के अनुसार, सरकार 3% की बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे DA और DR 56% तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अंतिम फैसला प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक के बाद होगा।

DA कैसे तय किया जाता है?

महंगाई भत्ते की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आधार पर की जाती है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA फॉर्मूला

  • DA (%) = [(पिछले 12 महीनों के औसत AICPI – 115.76) / 115.76] × 100

सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए DA फॉर्मूला:

  • DA (%) = [(पिछले 3 महीनों के औसत AICPI – 126.33) / 126.33] × 100

पिछली DA बढ़ोतरी पर एक नजर

  • मार्च 2024: सरकार ने DA 46% से बढ़ाकर 50% किया। यह घोषणा 7 मार्च 2024 को हुई थी, जिससे होली से पहले कर्मचारियों को राहत मिली।
  • अक्टूबर 2024: सरकार ने DA में 3% की बढ़ोतरी की, जिससे यह 53% हो गया। यह संशोधन 1 जुलाई 2024 से लागू हुआ था।

8वें वेतन आयोग की तैयारी!

सरकार 2026 तक 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू कर सकती है। चर्चा है कि DA को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जा सकता है। 2025 में दो और 2026 में एक DA बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story