Begin typing your search above and press return to search.

7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी! DA और सैलरी में होगा इजाफा? जानें कब?

7th Pay Commission के तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! महंगाई भत्ता (DA) में 2% बढ़ोतरी संभव, जिससे सैलरी में होगा इजाफा। जानें पूरी खबर!

7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी! DA और सैलरी में होगा इजाफा? जानें कब?
X
By Ragib Asim

7th Pay Commission DA Hike: देश के 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बुधवार को अच्छी खबर मिल सकती है। केंद्र सरकार कल कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। ऐसी उम्मीद थी कि सरकार होली से पहले डीए बढ़ाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब कैबिनेट की बैठक के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार डीए में 2% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे यह 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। हालांकि, कर्मचारी संगठनों की मांग 3% बढ़ोतरी की है। अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में होगा।

कितना बढ़ेगा वेतन?

  • अगर डीए 2% बढ़ता है, तो 18,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की सैलरी में 360 रुपये मंथली की बढ़ोतरी होगी।
  • अभी 53% डीए: 9,540 रुपये
  • 55% डीए होने पर: 9,900 रुपये
  • अगर सरकार 3% की बढ़ोतरी करती है, तो डीए बढ़कर 10,080 रुपये हो सकता है, जिससे कर्मचारियों को 540 रुपये मंथली तक का फायदा होगा।

डीए कैसे तय किया जाता है?

महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DR) का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर निर्धारण होता है। सरकार हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को डीए रिवाइज करती है, लेकिन इसकी घोषणा मार्च और सितंबर में होती है। 2006 में सरकार ने नया कैलकुलेशन फॉर्मूला अपनाया था, जिससे महंगाई के असर को बेहतर तरीके से आंका जा सके।

8वें वेतन आयोग की तैयारी

सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का भी इंतजार है। केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में इसकी घोषणा की थी, और इसके 2026 से लागू होने की संभावना है। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो जाएगा। हालांकि, सरकार ने अभी तक आयोग की शर्तों और सदस्यों की जानकारी जारी नहीं की है, जिससे कर्मचारियों को भविष्य में वेतन और भत्तों में बदलाव की उम्मीद बनी हुई है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story