भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत: बस और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल
बस और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर में 5 यात्रियों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हनुमानगढ़ 17 मार्च 2026, राजस्थान के हनुमानगढ़ में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां प्राइवेट स्लीपर बस और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को रावतसर अस्पताल भेजा गया और गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह हादसा रावतसर थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर हुआ।
कब और कैसे हुई घटना ?
रावतसर थाना क्षेत्र में सरदाशहर रोड पर स्थित बरमसर के पास मंगलवार सुबह 7 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्राइवेट स्लीपर बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह से चकनाचूर हो गया। वहींं बस सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
क्या रही हादसे की वजह ?
बताया जा रहा है कि प्राइवेट स्लीपर बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी और ट्रक जयपुर से श्रीगंगानगर आ रहा था। इसी दौरान बस चालक ने सरदाशहर रोड पर स्थित बरमसर के पास खड़े दो ट्राले को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी सामने से आ रही ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।
कितने की मौत हुई ?
टक्कर के बाद बस और ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर पुलिस ने लोगों की बदद से राहत बचाव कार्य शुरु किया। इस घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं घायलों को रावतसर अस्पताल और गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें?
- वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।
- वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
- शराब पीकर वाहन न चलाएं।
- निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।
- समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।
- टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।
