Begin typing your search above and press return to search.

18th Parliament Session 2024: भर्तृहरि महताब बने 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, जानें पूरा शेड्यूल

18th Parliament Session 2024: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज यानी सोमवार (24 जून) से शुरू हो रहा है। 24 और 25 जून को नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद, 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा और 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

18th Parliament Session 2024: भर्तृहरि महताब बने 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर, जानें पूरा शेड्यूल
X
By Ragib Asim

18th Parliament Session 2024: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज यानी सोमवार (24 जून) से शुरू हो रहा है। 24 और 25 जून को नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद, 26 जून को लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा और 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार और विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के बीच प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) के मुद्दे पर तकरार तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता एवं 7 बार के सांसद भर्तृहरि महताब (Bhartruhari Mahtab) को संसद के निचले सदन का अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किया गया है।

प्रोटेम स्पीकर का शपथ ग्रहण

भर्तृहरि महताब ने सोमवार सुबह 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। महताब थोड़ी देर में संसद भवन पहुंचेंगे और सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू करेंगे। प्रोटेम स्पीकर की प्राथमिक भूमिका नए सदस्यों को शपथ दिलाना है।

सरकार और विपक्ष आमने-सामने

महताब को अस्थाई स्पीकर बनाए जाने की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की है और आरोप लगाया है कि सरकार ने इस पद के लिए कांग्रेस सांसद के. सुरेश के दावे की अनदेखी की। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा है कि महताब लगातार सात बार के लोकसभा सदस्य हैं, जिससे वह इस पद के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि सुरेश 1998 और 2004 में चुनाव हार गए थे, जिस कारण उनका मौजूदा कार्यकाल निचले सदन में लगातार चौथा कार्यकाल है। इससे पहले, वह 1989, 1991, 1996 और 1999 में लोकसभा के लिए चुने गए थे।

कांग्रेस का सवाल

लोकसभा के अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की नियुक्ति को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल किया है कि भारतीय जनता पार्टी (के सांसद भर्तृहरि महताब को उनके पार्टी सहयोगी रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी के बजाय इस पद के लिए क्यों चुना गया, जबकि जिगाजिनागी भी लगातार सातवीं बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस का कहना है कि परंपरा के अनुसार, सबसे वरिष्ठ सांसद सुरेश को इस पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए था।

पीएम मोदी को दिलाएंगे शपथ

इसके बाद, महताब लोकसभा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन की सदस्यता की शपथ लेने का आग्रह करेंगे। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अध्यक्षों की समिति को शपथ दिलाएंगे जो 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक सदन की कार्यवाही चलाने में उनकी सहायता करेगी।

राष्ट्रपति ने लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने में महताब की सहायता के लिए कोडिकुन्निल सुरेश (कांग्रेस), टी आर बालू (DMK), राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते (भाजपा) और सुदीप बंदोपाध्याय (तृणमूल कांग्रेस) को नियुक्त किया है।

लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कब होगा?

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बुधवार को होगा।

राष्ट्रपति का संबोधन और धन्यवाद प्रस्ताव

राष्ट्रपति 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 28 जून को शुरू होगी। प्रधानमंत्री द्वारा दो या तीन जुलाई को इस चर्चा पर अपना जवाब देने की उम्मीद है।

इस सत्र में जहां नए सांसदों की शपथ ग्रहण की प्रक्रिया होगी, वहीं प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति और विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के भी आसार हैं। 27 जून को राष्ट्रपति का संबोधन भी महत्वपूर्ण रहेगा। लोकसभा के इस पहले सत्र में कई अहम फैसले और चर्चाएं देखने को मिल सकती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story