Begin typing your search above and press return to search.

Sanjay singh की रिमांड के बाद BJP ने CM केजरीवाल के खिलाफ शुरू किया अभियान

Delhi Politics News: शराब घोटाले के मामले में Aap के राज्य सभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली की एक अदालत द्वारा 5 दिन के लिए ईडी की कस्टडी में भेजने के अगले दिन शुक्रवार को BJP ने प्रदर्शन शुरू कर दिया

Sanjay singh की रिमांड के बाद BJP ने CM केजरीवाल के खिलाफ शुरू किया अभियान
X

Delhi Bjp 

By Manish Dubey

Delhi Politics News: शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी राज्य सभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली की एक अदालत द्वारा पांच दिन के लिए जांच एजेंसी ईडी की कस्टडी में भेजने के अगले दिन शुक्रवार को भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली में जनजागरण अभियान शुरू कर दिया।

भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आईटीओ चौक, लोधी रोड, जनपथ, संसद भवन, अकबर रोड, मंडी हाउस, रेल भवन, राजघाट, 11 मूर्ति और तीन मूर्ति मार्ग सहित दिल्ली के विभिन्न इलाकों, सड़कों और गोल चक्करों पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारे लिखे प्लेकार्ड को लहराते हुए केजरीवाल सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरण अभियान में दिल्लीवासियों का समर्थन मांगा।

महिला कार्यकर्ताओं के हाथों में मौजूद प्लेकार्डस में 'आप ने दिल्ली को शराब में डुबाया,अब शराब आप को डुबायेगी' , 'माता बहनों की लग गई हाय, भ्रष्ट केजरीवाल बचने ना पाए' और 'केजरीवाल इस्तीफा दो' जैसे कई नारे लिखे थे।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे अभियान में शामिल हुए।

Next Story