Begin typing your search above and press return to search.

संगीतकार वाजिद खान की मां निकलीं कोरोना पॉजिटिव, कर रही थीं बेटे की देखभाल

संगीतकार वाजिद खान की मां निकलीं कोरोना पॉजिटिव, कर रही थीं बेटे की देखभाल
X
By NPG News

मुंबई 2 जून 2020. कोरोना के कारण मशहूर संगीतकार वाजिद खान की मौत ने सभी को चौंका कर रख दिया। उनकी मौत से बॉलीवुड में शौक की लहर दौड़ गई। अब खबर आ रही है कि वाजिद खान की मां रजीना कोविड-19 से संक्रमित हैं। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। बता दें कि वाजिद का निधन दिल का दौरा पड़ने और किडनी इंफेक्शन के चलते हुआ। और ऐसे वक्त में वह जब अस्पताल में थे तो उनकी मां साथ में थीं। उनकी देखभाल कर रही थीं।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स का कहना है रजीना कोरोना पॉजिटिव निकली हैं क्योंकि वह हॉस्पिटल में बेटे वाजिद खान की देखभाल कर रही थीं। वाजिद किडनी और गले के इंफेक्शन से पीड़ित थे। और बाद में उन्हें कोरोना हो गया था। साजिद-वाजिद की मां अब पहले से बेहतर हैं और उनकी तबीयत ठीक हो रही है। सुराना सेठिया हॉस्पिटल में वह इस समय भर्ती हैं। रजीना को कोरोना, हॉस्पिटल में मौजूद बाकी के कोरोना मरीजों से हुआ है।

वाजिद खान का अंतिम संस्कार कल यानी 1 जून को दोपहर 1 बजे किया गया। इस दौरान केवल 20 लोग मौजूद रहे। साथ ही पुलिस की देखरेख में सारा काम किया गया। लॉकडाउन का तरीके से पालन किया गया। सबसे शॉकिंग यह रहा कि उनके परिवार के कुछ सदस्यों को वाजिद से मिलने नहीं दिया गया और उनकी मां को तो अभी तक बताया भी नहीं गया है कि उनके बेटे वाजिद अब दुनिया में नहीं रहे।

Next Story