Begin typing your search above and press return to search.

सरेराह महिला की गोली मारकर हत्या :….मकान हड़पने के चक्कर में दिव्यांग युवक ने महिला को मारी गोली….. हत्यारे को रोकने के बजाय लोग बनाते रहे मर्डर का LIVE वीडियो….

सरेराह महिला की गोली मारकर हत्या :….मकान हड़पने के चक्कर में दिव्यांग युवक ने महिला को मारी गोली….. हत्यारे को रोकने के बजाय लोग बनाते रहे मर्डर का LIVE वीडियो….
X
By NPG News

कासगंज 16 अप्रैल 2020। उत्तर प्रदेश के कांसगंज से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। सरेराह एक दिव्यांग युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। कमाल की बात ये रही कि महिला को इस तरह गोली मारते सैंकड़ों लोगों ने देखा, लेकिन किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। हत्या का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। घटना कासगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र के होडलपुर की बतायी जा रही है। 65 वर्षीय महिला का नाम श्यामवती है।

हत्या का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमें महिला गिड़गिड़ाती दिख रही है, लेकिन लोग महिला को बचाने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। युवक का नाम मोनू है, जो दिव्यांग बताया जा रहा है। हत्या के बाद वो फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि महिला और उस युवक में घर के लेकर विवाद चल रहा था।

दिव्यांग युवक दबंग है और उसे भाजपा नेता का भी संरक्षण है। उसकी दबंगई का अंदाजा उसी बात से लगाया जा सकता है, कि जब उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गयी तो पुलिस पर ही उसने तमंचा तान दिया। इधर महिला की दो गोली लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गयी। महिला के घर पर युवक कब्जा करना चाहता था, इसलिए उसने महिला को गोली मार दी। महिला की कोई औलाद नहीं थी, उसके पति की भी पहले ही मौत हो चुकी है। जिसकी वजह से वो महिला के घर पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा था।

वारदात सैंकड़ों लोगों के सामने हुई, लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की। लोग छत से उस युवक का वीडियो बनाते रहे। अब पुलिस ने वीडियो बनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है। लोगों ने वीडियो के बजाय उस युवक को रोकने की कोशिश की होती तो महिला को बचाया जा सकता था।

Next Story