Begin typing your search above and press return to search.

मर्डर खुलासा: पिता के साथ हुई मारपीट, नाबालिग बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की कर दी हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार….

मर्डर खुलासा: पिता के साथ हुई मारपीट, नाबालिग बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की कर दी हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार….
X
By NPG News

रायपुर 23 अगस्त 2021। खमतराई इलाके में हुये हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मुख्य नाबालिग आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात सेंधवार तालाब न्यू आनंद नगर निवासी कोमल साहू घर से बिना बताए ही कहीं चला गया था। इसके बाद सोमवार की सुबह उसकी लाश रोड के किनारे पड़े मिली। युवक की लाश मिलने के बाद घटना की जानकारी परिजनों ने खमतराई पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, मृतक कोमल साहू का कुछ दिनों पहले ही मोहल्ले के एक युवक के साथ विवाद हुआ था। साथ ही हत्या की इस घटना के बाद से ही उस युवक का नाबालिग पुत्र अपने दो साथियों के साथ घटना वाली रात से ही फरार है। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों लड़कों की तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला तीनों रायपुर से भागकर कवर्धा और महासमुंद में छुपे हुए है।
पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर उन्हें रायपुर लाया गया। तीनों से पूछताछ में पता चला कि, तीनों संदेहियों में एक संदेही के पिता के साथ मृतक कोमल साहू ने विवाद और मारपीट की थी। अपने पिता के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए नाबालिग ने दो साथियों के साथ मिलकर कोमल की हत्या कर दी और फिर तीनों फरार हो गए थे। फिलहाल तीनों नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया है और उनसे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Next Story