Begin typing your search above and press return to search.

मंदिर के महंत की हत्या: पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट… मंदिर में लहूलुहान हालत में मिला शव…

मंदिर के महंत की हत्या: पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट… मंदिर में लहूलुहान हालत में मिला शव…
X
By NPG News

संभल 09 जुलाई 2021। यूपी के संभल जिले में महंत की पीट-पीटकर हत्या से हड़कंप मच गया। महंत का शव का मंदिर परिसर में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे शक के आधार पर पूछताछ की जा रही है।

असमोली क्षेत्र के गुमसानी गांव में प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर है। मंदिर पर रहने वाले महंत भरत गिरी महाराज की गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह ग्रामीण पूजा करने पहुंचे। तो महंत का लहूलुहान शव मंदिर परिसर में देख उनके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी। महंत की मंदिर परिसर में हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में असमोली थाना प्रभारी रणवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अफसरों को जानकारी दी। तो हजरतनगर गढ़ी समेत कई थानों के फोर्स के साथ सीओ अरुण कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महंत का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस हत्या का कारण और हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। महंत की हत्या से हिंदू संगठनों में आक्रोश है।

Next Story