Begin typing your search above and press return to search.
डबल मर्डर: शिक्षक और उसकी पत्नी की हत्या, कातिल ने पत्थरों से कुचल-कुचल कर दोनों को मार डाला…शव छत में फेंक कर हो गया फरार

धमतरी 23 मई 2021। शिक्षक और उसकी पत्नी की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी गई है। दिलदहला देने वाली इस वारदात के बाद पूरे धमतरी जिले में सनसनी मच गई है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक की टीम पहुंची हुई है, जो जांच में जुट गई है।
घटना कुरूद थाना क्षेत्र के श्रीराम टाउन कॉलोनी की है। देर रात शिक्षक तुलेश चंद्राकर और उसकी पत्नी सुमित्रा चंद्राकर बच्चों के साथ खाना खाकर घर के छत पर टहलने के लिए चले गए थे। इस दौरान आरोपियों में पत्थरों से कुचल कर दोनों की हत्या कर दी। आज सुबह पड़ोसियों ने जब छत पर दोनों का शव खून से लथपथ देखा तो इसकी शिकायत कुरूद पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है, दोनों के शव छत पर पड़े मीले है। दोनों के सिर पर आरोपी ने पत्थरों से इतनी बुरी तरह से वार किया है, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल मृतकों के बच्चें पूरी तरह ठीक बताए जा रहे है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर शिक्षक दंपत्ति को किसने मारा है और वो भी इतनी बुरी तरह से। वहीं पुलिस को संदेह है कि इस हत्या में किसी परिचित का ही हाथ हो सकता है, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story
