Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस नेत्री का मर्डर : शॉपिंग के लिए गयी महिला कांग्रेस नेता को गोलियों से भूना….कार में बैठते वक्त मारी गोलियां, बेटी भी थी साथ, ड्राइवर को भी लगी गोली

कांग्रेस नेत्री का मर्डर : शॉपिंग के लिए गयी महिला कांग्रेस नेता को गोलियों से भूना….कार में बैठते वक्त मारी गोलियां, बेटी भी थी साथ, ड्राइवर को भी लगी गोली
X
By NPG News

मथुरा 11 फरवरी 2021। यूपी के मथुरा में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के पॉश इलाके डैम्पियर नगर में दिनदहाड़े वृंदावन की पूर्व सभासद व कांग्रेस नेता मीरा ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों की गोली से मीरा ठाकुर का कार चालक भी घायल हो गया। गोली मारने के बाद हमलावर युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकले। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गयी। अपराधियों को बुलंद हौसले के कारण लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। मीरा ठाकुर कांग्रेस की नेता थीं।

बुधवार शाम वृंदावन स्थित एनआरआई ग्रीन निवासी व नगर पालिका वृंदावन की पूर्व सभासद मीरा ठाकुर (50) आई-20 कार से डैम्पियर नगर में सलेक्शन के यहां कपड़े आदि खरीदने आयी थीं। उनके साथ उनकी बेटी और चालक कुंजबिहारी था। शाम करीब 4:30 बजे खरीददारी करने के बाद वह सलेक्शन और अहिल्याबाई चौक के मध्य अपनी बेटी के साथ कार में बैठ रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और मीरा ठाकुर पर गोलियां चला दीं। एक गोली मीरा ठाकुर की पीठ में लगी और एक उनकी कार के चालक कुंजबिहारी के पैर में लगी। गोली लगते ही मीरा ठाकुर गिर पड़ीं। गोली मारने के बाद बाइक सवार हमलावर वहां से भाग निकले।

Next Story