Begin typing your search above and press return to search.

दुल्हन का ब्यूटी पार्लर में मर्डर: शादी के पहले मेकअप के लिए पार्लर गयी दुल्हन की गला रेतकर हत्या…. आज ही कुछ देर बाद होनी थी शादी….मर्डर का पूरा वीडियो CCTV में हुआ कैद

दुल्हन का ब्यूटी पार्लर में मर्डर: शादी के पहले मेकअप के लिए पार्लर गयी दुल्हन की गला रेतकर हत्या…. आज ही कुछ देर बाद होनी थी शादी….मर्डर का पूरा वीडियो CCTV में हुआ कैद
X
By NPG News

रतलाम 5 जुलाई 2020। शादी के ठीक पहले मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर गयी दुल्हन का खून हो गया। सरेआम कातिल ने पार्लर में शादी के लिए तैयार हो रही दुल्हन का गला रेत दिया। इस हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। दुल्हन शाजापुर जिले के नाग-नागिन रोड की रहने वाली थी। रतलाम के जावरा में आज उसकी शादी होने वाली थी। शादी के लिए युवती शाजापुर से रविवार सुबह 5 बजे निकल गई थी। वहां पहुंचने के बाद वह 9 बजे ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई थी।

शाजापुर निवासी दुल्हन सोनू पिता कमलसिंह यादव परिवार के साथ सुबह ही जावरा आई थी। सोनू की शादी रविवार को नागदा (उज्जैन) के गौरव जैन के साथ होने वाली थी। दुल्हन तैयार होने बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी।

पुलिस के अनुसार ब्यूटी पार्लर में अज्ञात युवक आया, जिसने पहले बाहर से फोन लगाया, उसके बाद ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से दुल्हन सोनू की गला रेत कर हत्या कर दी। अचानक हुए घटनाक्रम से सभी चौंक गए। दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

दुल्हन की थी दूसरी शादी

जानकारी के अनुसार दुल्हन सोनू यादव की यह दूसरी शादी थी। पहले से रिश्ता बिगड़ने के बाद तलाक हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन जावरा के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, जावरा पुलिस घटना को लेकर अब शाजापुर पुलिस के संपर्क में भी है। पुलिस मृतका के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही जावरा सीएसपी पीएस राणावत पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जावरा सीएसपी राणावत ने बताया कि दुल्हन और उसका परिवार शाजापुर का निवासी है। वह रविवार सुबह ही जावरा आये थे। दूल्हा नागदा निवासी होने की जानकारी सामने आ रही हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुल्हन सोनू अपनी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी। तभी पार्लर में अज्ञात लड़का आया और दुल्हन का गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी वीडियो आया सामने

वहीं, ब्यूटी पार्लर का बाहर से सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसता है और युवती का गल रेत कर वह बाहर निकल जाता है। तेजी से वह भागता है, पार्लर के अंदर से कुछ लोग उसका पीछा करते हुए बाहर निकलते हैं। लेकिन वह पकड़ में नहीं आता है।शाजापुर कोतवाली थाना एसआई सौरभ शर्मा ने बताया कि शाजापुर निवासी युवती सोनू यादव की जावरा में हत्या होने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।

Next Story