Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में मर्डर: गांजा पीने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला…. कुछ देर बाद ही हत्यारे दबोचे गए….

राजधानी में मर्डर: गांजा पीने से रोका तो पीट-पीटकर मार डाला…. कुछ देर बाद ही हत्यारे दबोचे गए….
X
By NPG News

रायपुर 13 जुलाई 2020। राजधानी में गांजा पीने से रोका तो नशेड़ियों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के काशीराम नगर इलाके की है। मृतक का नाम प्रवीण साहू है।

दरअसल आज दोपहर को मृतक प्रवीण साहू के घर के सामने आरोपी सद्दाम अपने एक साथी के साथ गांजा पी रहा था। तभी प्रवीण ने दोनों आरोपियों को गांजा पीने से टोका, इस बात से नाराज आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुये प्रवीण की लात-घूंसों से बेदम पिटाई कर दी। घटना में लहू लुहान हालत में पीड़ित जमीन पर ही गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। परिजनों ने पीड़ित को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी जानकारी खम्हारडीह पुलिस को दी गयी। घायल प्रवीण की अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गयी।

हत्या के संबंध में जानकारी देते हुये खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि, घटना की शिकायत के कुछ देर बाद ही दोनों नशेड़ियों को खम्हारडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चुकीं आज शाम से तेलीबांधा थाना खुल चुका हैं, इस वजह से दोनों आरोपियों को तेलीबांधा थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेलीबांधा पुलिस कर रही है।

Next Story