Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में हत्याः पैसे के विवाद को लेकर आरोपियों ने दो सगे भाइयों को मारा चाकू, एक की मौत, एक गंभीर

राजधानी में हत्याः पैसे के विवाद को लेकर आरोपियों ने दो सगे भाइयों को मारा चाकू, एक की मौत, एक गंभीर
X
By NPG News

रायपुर 9 फरवरी 2021। पैसे के लेनदेन को लेकर हुये विवाद में आरोपियों ने दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया है। हमले में एक की मौत हो गयी, वहीं एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नाबालिग बताये जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के झंडा चौक की है। आज दोपहर लगभग दो बजे के बीच आरोपियों का गुढ़ियारी निवासी दो सगे भाइयों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से दोनों सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक की मौके पर ही मौत हो गयी है, वहीं दूसरा नाबालिग गंभीर बताया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर घटना के बाद गुढ़ियारी पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। घटना के संबंध में गुढ़ियारी पुलिस ने जानकारी दी है कि, मृतक और उसके भाई ने कुछ माह पहले ही आरोपियों से पांच हजार रूपए लिये थे। इसी पैसे को लेकर दोनों पक्षों का विवाद भी चल रहा था। आज भी दोनों पक्षों का विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने चाकू से दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में एक नाबालिग की मौत हो गयी है। वहीं दूसरा घायल है, जिसका इलाज जारी है।

Next Story