Begin typing your search above and press return to search.

मर्डर : महिला भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या…..किसान मोर्चा में महामंत्री की पद पर थी….शक पति पर….चरित्र शंका को लेकर पति करता था विवाद….बहन से वीडियो चैट को पति ने समझा…..

मर्डर : महिला भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या…..किसान मोर्चा में महामंत्री की पद पर थी….शक पति पर….चरित्र शंका को लेकर पति करता था विवाद….बहन से वीडियो चैट को पति ने समझा…..
X
By NPG News
गुरुग्राम 9 फरवरी 2020। भारतीय जनता पार्टी की नेता और भाजपा किसान मोर्चा की महामंत्री मुनेश गोदारा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। शक है कि पति ने ही गोलियों से उसे छलनी किया है। चरित्र पर शक होने के चलते पति सुनील गोदरा का ये कदम उठाया जाना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर पति फरार बताया जा रहा है।
भाजपा की महिला नेता गुरुग्राम सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में स्पेस सोसायटी में पति सुनील गोदारा के साथ रहती थी।
मृतका मुनेश भाजपा किसान मोर्चा की पदाधिकारी थीं. बताया जाता है कि मुनेश गोदारा भाजपा महिला मोर्चा में कई पदों पर रह चुकी थीं. वह फिलहाल पार्टी के किसान मोर्चा में महामंत्री के पद पर थीं.
मुनेश के राजनीति में सक्रिय होने के कारण अक्सर बाहर जाना और लोगों से मिलना-जुलना होता रहता था, लेकिन पति सुनील को ये पसंद नहीं था।

निवार की रात लगभग 9.30 बजे जब घर लौटा तो मुनेश अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी.

वह पत्नी को किसी से वीडियो कॉल पर बात करते देख आपे से बाहर हो गया.पति सुनील और मुनेश के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया.मुनेश चरखी-दादरी जिले की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी थी।

बातों ही बातों में उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और एक के बाद एक दो गोलियां पत्नी मुनेश को निशाना बनाकर दाग दीं. दोनों गोलियां मुनेश को सीने में लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई.

सेक्टर-10ए थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। उससे पहले ही आरोपित फरार हो गया था। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। शिकायत के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। मृतका के दो बच्चे हैं। बेटा 15 साल का है जबकि बेटी आठ साल की है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। वैसे आरोपितों की गिरफ्तारी से पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Next Story