Begin typing your search above and press return to search.
हत्या: शराब के नशे में मजदूरों के बीच विवाद, दो मजदूरों ने ईट डंडे से पीटकर साथी को उतारा मौत के घाट

रायपुर 5 सितंबर 2021। शराब के नशे में गोयल स्टील के मजदूरों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद गार्ड सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना उरला थाना क्षेत्र के गोयल स्टील कंपनी बेन्द्री की है। 29 अगस्त को कंपनी के गार्ड शिवकुमार साहू, दिनेश कुमार साहू और कंपनी के मजदूर सालिकराम नगारची के साथ मिलकर तीनों शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों का किसी बात को लेकर सालिकराम से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शिवकुमार और दिनेश ने मिलकर ईट, डंडे से सालिकराम की पिटाई कर दी।
घटना के बाद लहूलुहान हालत में मजदूर को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही थाने में 302, 34 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Next Story
