Begin typing your search above and press return to search.

छात्र मर्डर: आरोपी की प्रेमिका के साथ मृतक ने की थी छेड़छाड़ और मारपीट, इसलिए गुस्साए प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर चाकू गोदकर कर दी हत्या

छात्र मर्डर: आरोपी की प्रेमिका के साथ मृतक ने की थी छेड़छाड़ और मारपीट, इसलिए गुस्साए प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर चाकू गोदकर कर दी हत्या
X
By NPG News

रायगढ़ 24 अगस्त 2021। स्कूली छात्र की चाकू गोदकर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित दो नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने ये कत्ल गर्लफ्रेंड के साथ हुई छेड़छाड़ और मारपीट का बदला लेने के लिए किया था। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और इस मामले में रायगढ़ पुलिस उनसे पूछताछ भी कर रही है।

जाने क्या था पूरा मामला…

घटना कोतवाली थाना के रामभाठा इलाके के कैलाश नाथ काटजू सरकारी स्कूल की है। मृतक छात्र का नाम सागर टंडन 13 वर्ष था। मृतक 9वीं का छात्र था और आज स्कूल पहुंचा था, तभी बाहर से दो युवक स्कूल कैंपस में घुस आये। इस दौरान दोनों युवकों में एक युवक छात्र कैलाश के साथ विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी युवक ने अपने पास रखे चाकू से छात्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में छात्र लहुलूहान हालत में जमीन पर गिर गया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद छात्र को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो मौके पार पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दो नाबालिग की इस हत्या में शामिल होने की जानकारी मिली। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों संदेही नाबालिग को पकड़ा गया। दोनों नाबालिग आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है।

आरोपी की प्रेमिका के साथ मृतक ने की थी मारपीट..

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि, कुछ दिनों पहले मृतक ने स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। इस बात की जानकारी जब छात्रा के बाॅयफ्रेंड को हुई तो उसने मृतक सागर से मारपीट की थी। इस बात से नाराज सागर आज स्कूल पहुंचा और छात्रा के साथ गाली-गलौज करते हुये उससे मारपीट करने लगा। इधर जैसे ही गर्लफ्रेंड के साथ हुई मारपीट की खबर आरोपी प्रेमी को मिली तो वो तमतमाते हुए अपने दोस्त के साथ स्कूल पहुंचा और मृतक के बाहर निकलने का इंतेजार करने लगा। दोपहर में जब इंटरवल हुआ तो सागर टंडन क्लास से बाहर निकलकर कैंपस में पहुंचा। इस दौरान यहां पर आरोपी और उसका दोस्त भी पहुंच गया। इसके बाद दोनों में जमकर विवाद हुआ, इतने में आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से सागर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुये हमले के बाद लहूलुहान हालत में मृतक दौड़ते हुये क्लास स्टाफ रूम में पहुंचा और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। सागर को जमीन में खून से लथपथ गिरा देखकर उसके साथियों ने स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने छात्र को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया।
वहीं इस घटना के संबंध में एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि, घटना में शामिल दो नाबालिग को पकड़ा गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस दोनो नाबालिग से पूछताछ कर रही है, जल्द ही घटना के संबंध में खुलासा कर इसकी जानकारी दी जाएगी।

Next Story