Begin typing your search above and press return to search.

मर्डर : सहायक आरक्षक की नक्सलियों ने की हत्या…. धारदार हथियार से गला रेता….पर्चा फेंककर लगाये कई आरोप

मर्डर : सहायक आरक्षक की नक्सलियों ने की हत्या…. धारदार हथियार से गला रेता….पर्चा फेंककर लगाये कई आरोप
X
By NPG News

बीजापुर 16 अप्रैल 2020। कोरोना संकट में भी नक्सली करतूत में कोई कमी नहीं आ रही है। नक्सलियों ने बीती रात एक सहायक आरक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी। आरक्षक का नाम कुरसम रमेश है। फरेसगढ़ थाना क्षेत्र में आरक्षक की दर्दनाक तरीके के हत्या कर दी।

हत्या के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा भी छोड़ा है। नीली स्याही में लिखे पर्चे में नक्सलियों ने सहायक आरक्षक पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन में शामिल होने को लेकर माओवादी सहायक आरक्षक से नाराज चल रहे थे। इससे पहले भी नक्सलियों ने उसे चेतावनी दी थी।

जवान कुरसम रमेश 2006 में एसपीओ में शामिल हुआ था। नक्सलियों ने धारदार हथियार से उसका गला रेता है। नक्सलियों ने जवान पर पर्चे में कई गंभीर आरोप लगाये हैं। नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमिटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी।फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का मामला।

Next Story