Begin typing your search above and press return to search.

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने की FIR दर्ज……….

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने की FIR दर्ज……….
X
By NPG News

मुंबई 03 जून 2021। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है। बांद्रा पुलिस स्टेशन डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इन दोनों के खिलाफ कोरोना प्रतिबंधों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है। बांद्रा पुलिस स्टेशन के पीआई धनावडे ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है, ऐसे में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इसके बावजूद शाम तक बांद्रा बस स्टैंड के निकट घूमते पाए गए। इतना ही ये नहीं दोनों घर से निकले का वैध कारण पुलिस को नहीं बता सके थे। अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।हॉट दिशा पटानी का सुपर फिट फिगर | IWMBuzz हिन्दी
महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिये गए दिशानिर्देशों के अनुसार, अभी राज्य में आवश्यक दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने का आदेश दिया है। राज्य में जून तक लॉकडाउन है। बता दें कि बीते दिन दोनों के ड्राइव पर निकले की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जो काफी तेजी से वायरल हुई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका था । ईटाइम्स के अनुसार, कार में दिशा आगे वाली सीट पर बैठी थीं और टाइगर पीछे सीट पर थे। ड्राइव एंजॉय करते दौरान दोनों को दूसरे राउंड के दौरान मुंबई पुलिस ने रोक लिया। हालांकि पुलिस ने उनका आधार कार्ड चेक किया और बाकी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद दोनों को जाने दिया गया।टाइगर श्रॉफ जिस चीज के माने जाते हैं उस्ताद, बिना प्रैक्टिस नहीं कर पाते वो काम - tiger shroff started dancing from first film birthday special lesser known facts tmov - AajTak

Next Story