Begin typing your search above and press return to search.

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शेयर किया ट्रेनिंग का VIDEO….

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शेयर किया ट्रेनिंग का VIDEO….
X
By NPG News

नईदिल्ली 20 अगस्त 2020. रोहित शर्मा तकरीबन 195 दिनों के बाद मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप के साथ एक्शन में वापस लौटे। अब वह कैंप में जमकर प्रैक्टिस और बल्लेबाजी कर रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद रोहित शर्मा नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के रद्द होने के बाद से सभी क्रिकेट गतिविधियां स्थगित थीं। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मैदान पर दिखाई दिए थे। अब वह 19 सितंबर को महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल का ओपनिंग मैच खेलते हुए दिखाई देंगे।

इस बीच रोहित शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपनी ट्रेनिंग का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही रनिंग, जिम में एक्सरसाइज और कुछ दूसरे एक्टिविटी भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित शर्मा को इतने दिनों बाद एक्शन में लौटा देख फैन्स ने भी इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

View this post on Instagram

Up and running with @mumbaiindians 💪

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

Next Story