Begin typing your search above and press return to search.

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती…. कराया गया कोरोना टेस्ट

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती…. कराया गया कोरोना टेस्ट
X
By NPG News

नईदिल्ली 7 अगस्त 2020. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम स‍िंह यादव की तबि‍यत खराब हो गई। पेट में दर्द होने पर उन्हें मेदांता हॉस्पि‍टल लखनऊ में भर्ती कराया गया। यहां जांच में यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन भी पाया गया। अस्पताल के न‍िदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताब‍िक मुलायम स‍िंंह यादव को शुक्रवार को पेट में दर्द होने लगा। दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। यह रि‍पोर्ट नि‍गेटि‍व आई। इसके बाद अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूर‍िन टेस्ट भी कराए गए। पूर्व मुख्यमंत्री के यूरेनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन पाया गया। इसका इलाज चल रहा है। उनकी हालत न‍ियंत्रण में है।

मेदान्ता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि अस्पताल के न‍िदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताब‍िक मुलायम स‍िंह के गुरुवार को पेट दर्द होने लगा। दोपहर साढ़े बारह बजे उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां भर्ती कर कोरोना टेस्ट कराया गया। कोरोना रिपोर्ट नेगेटि‍व आई। मुलायम का अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट, यूर‍िन टेस्ट भी कराया गया है। उनको पेशाब में संक्रमण की समस्या है। इसका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि 80 वर्षीय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है। इससे पहले उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Next Story