Begin typing your search above and press return to search.

नालंदा से पकड़ाया नेवई गोलीकांड का आरोपी मुकुल सोना.. बस फरार होने ही वाला था कि पकड़ा गया..अब शेष दो की तलाश जारी

नालंदा से पकड़ाया नेवई गोलीकांड का आरोपी मुकुल सोना.. बस फरार होने ही वाला था कि पकड़ा गया..अब शेष दो की तलाश जारी
X
By NPG News

दुर्ग,26 जुलाई 2021।दुर्ग पुलिस ने बहुचर्चित नेवई गोलाकांड के प्रमुख आरोपी मुकुल सोना को बिहार के नालंदा से गिरफ़्तार कर लिया है। मुकुल सोना और उसके दो अन्य साथियों पर आरोप है उन्होंने हिस्ट्रीशीटर बृजेश राय पर गोलियाँ चलाईं।
पुलिस को बीते पाँच जुलाई की रात से मुकुल सोना नागेंद्र सिंह और मुकेश की तलाश है, इन तीनों पर आरोप है कि पाँच जुलाई को उन्होंने हिस्ट्रीशीटर बृजेश उर्फ पिंकी राय पर गोलियाँ चलाईं। पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर ही रही थी कि इस घटना के पाँच दिन बाद दस जुलाई को नेवई भाठा में हवाई फ़ायरिंग की घटना हुई, इस घटना में भी मुकेश सोना नागेंद्र सिंह और मुकेश की संलिप्तता पुलिस ने पाई।
कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने कहा
“पुलिस ने प्रमुख आरोपी मुकुल सोना को पकड़ लिया है, शेष फ़रार दो आरोपियों की भी तेज़ी से खोज तलाश जारी है..पुलिस लगातार दबिश दे रही है”

Next Story