Begin typing your search above and press return to search.

टॉप-10 रईसों की सूची से बाहर हुए मुकेश अंबानी, अब मार्क जुकरबर्ग के करीब पहुंचा चीनी बिजनेसमैन

टॉप-10 रईसों की सूची से बाहर हुए मुकेश अंबानी, अब मार्क जुकरबर्ग के करीब पहुंचा चीनी बिजनेसमैन
X
By NPG News

नईदिल्ली 6 जनवरी 2020। चीन के वाटर किंग कहे जाने वाले उद्योगपति झोंग शानशान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी को पछाड़कर दोबारा एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अब मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए हैं। दुनिया के शीर्ष 10 में आने वाले वे दूसरे चीनी अमीर हैं। इससे पहले चीनी प्रापर्टी टाइकून वांग जियानलिन ने 2015 में 8 वां स्थान हासिल किया था। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही शानशान ने भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी से सबसे अमीर एशियाई होने का खिताब छीना था। एक दिन में उनकी संपत्ति में 7 अरब डॉलर से भी अधिक का इजाफा हुआ है। उनकी रफ्तार अगर ऐसी ही रही तो फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी उनसे पीछे छूट जाएंगे। उधर एलन मस्क दूसरे नंबर पर हैं और दुनिया के सबसे बड़े रईस अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का ताज छीनने के करीब पहुंच रहे हैं।

शानशान वॉरेन बफे से भी आगे निकले

चीन के बोतलबंद पानी के विक्रेता झोंग शानशान अब दुनिया के छठे सबसे बड़े अमीर बन गए हैं। नोंग्फू स्प्रिंग कंपनी के चेयरमैन अब वॉरने बफे से भी आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक शानशान की संपत्ति इस साल 13.5 अरब डॉलर बढ़कर मंगलवार को 91.7 अरब डॉलर पर जा पहुंची। वॉरेन बफे के पास अभी 86.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। 66 वर्षीय झोंग शानशान की कंपनी के शेयर 2021 के शुरुआती दो दिनों में 18 फीसदी चढ़ गए। उनकी कंपनी के शेयरों के भाव में गत सितंबर में उनके आईपीओ की सूचीबद्ध होने से अब तक 200 फीसदी का उछाल दर्ज हो चुका है। बुधवार को 0.7 फीसदी का इजाफा हो चुका था।दुनिया के टॉप-10 अमीरों की ताजा लिस्ट

रैंकिंग रईस नेटवर्थ (अरब डॉलर में)
1 जेफ बेजोस 187.6
3 एलन मस्क 161.4
2 बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 149.7
4 बिलगेट्स 119.8
5 मार्क जुकरबर्ग 99.5
7 झोंग शानशान 93.8
6 लैरी एलिशन 86.5
8 वॉरेन बफेट 86
9 लैरी पेज 76.7
10 सर्गी ब्रिन 74.6
11 अमानिको अर्टेगा 74.4
12 मुकेश अंबानी 74.0

ब्लूमबर्ग की सूची के मुताबिक, साल 2020 में जांग शानशान की सपत्ति में सात अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 77.8 अरब डॉलर हो गई है। इस बढ़ोतरी ने उन्हें एशिया का सबसे अमीर शख्स बना दिया है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति 76 अरब डॉलर है। वहीं दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में उनका नंबर 11वां हो गया है। जिस तेजी से उनकी सम्पत्ति बढ़ी है वह इतिहास में सबसे तेज है। यही नहीं एक साल पहले चीन के बाहर उनका कोई नाम नहीं जानता था लेकिन आज उन्होंने अमीरों के क्लब में अपना झंडा गाड़ दिया है।

Next Story