MRTI ग्रुप ने रेलवे स्टेशन में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को बांटा मास्क, सेनेटाइजर और दस्ताने

बिलासपुर, 16 मई 2021। MRTI ग्रुप ने आज शाम रेलवे स्टेशन स्थित पुलिस थाना / RPF थाना के फ्रंट लाइन सहयोगियों को मास्क, सेनेटासज़र, हाथ दस्ताना और हाथ धोने का साबुन प्रदान किया गया अध्यक्ष सुदेश कुमार राय व संरक्षक संजय मिश्रा के के अनुसार पोलिस विभाग में कार्य करने वाले हर सहयोगी विप्पति के समय में सदैव तत्पर रहते है। ये सहयोग एक छोटी सी पहल है जिसके माध्यम से हम ये सन्देश देना चाहते है की, हम इस विप्पति की घड़ी में आपके साथ है। संस्था के संरक्षक संजय मिश्रा ने पत्रकारो को यह भी बताया कि उनकी ये संस्था 4 राज्यों बिहार, झारखंड, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में सक्रिय रूप से कार्यरत है। जरूरतमंद को खाना, Plasma डोनेशन, टीकाकरण अभियान, COVID-19 से संक्रमित लोगों की सहायता जैसे कार्यक्रम का संचालन कर रही है। संस्था का उद्देश्य COVID-19 के भयावह स्थिति में जनसाधारण और जरूरतमंद की सहायता करना है। यह कार्यक्रम संस्था के महामंत्री संतोष कुमारी, उपाध्यक्ष श्रुती मिश्रा, ज्वाइंट सेक्रेटरी मनीष मिश्रा, उमाशंकर राव, प्रोग्राम को-ओडीनेटर अभिलाषा त्रिवेदी, उत्कर्ष शुक्ला, विधि सहायक कुणाल प्रसाद की उपस्थिति में कार्यंकम सफलता पूर्वक सम्प्पन हुआ।
