Begin typing your search above and press return to search.

मृणाल ठाकुर को पुराने दिन आए याद, कभी आम खाने की होड़ में कजिन को हराया था……..

मृणाल ठाकुर को पुराने दिन आए याद, कभी आम खाने की होड़ में कजिन को हराया था……..
X
By NPG News

मुंबई 26 जून 2021। कड़ी धूप और उमस को छोड़ दें तो गर्मी का मौसम दो खास वजहों से याद किया जाता है. पहला, परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए और दूसरा, फलों के राजा आम का लुत्फ उठाने के लिए. महाराष्ट्र की रहने वाली मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) को आम बहुत पसंद हैं. खासकर तब, जब उन्हें अपने नाना-नानी के बगीचे के ताजे आम (Mango) खाने को मिलते हैं.अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए मृणाल ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं हमेशा गर्मी की छुट्टियों के शुरू होने का इंतजार करती थी. स्कूल में अपने फाइनल टेस्ट के बाद, मैं धुले स्थित अपने नाना-नानी के घर जाने की तैयारी कर लेती थी. मेरे नाना को बागवानी का बहुत शौक है और उन्होंने घर के पीछे एक सुंदर बगीचा बनाया हुआ है, जिसमें आम के कई पेड़ लगे हुए हैं

गर्मियों की छुट्टियो में सिर्फ मृणाल ही नहीं, उनके कजिन भी पहुंचते थे, वे नाना-नानी के घर पर एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा आम खाने की होड़ किया करते थे. एक्ट्रेस ने याद करते हुए कहा, ‘बड़े-बड़े पके आमों को पेड़ से लटकते हुए देखकर, हम किसी के तोड़ने का इंतजार नहीं करते थे. हम सभी इस बात का ध्यान रखते थे कि पेड़ से आम कब गिरेंगे और बेसब्री से उस पल का इंतजार करते थे. हम जैसे ही फल गिरते हुए देखते थे, उसे पहले हथियाने और खाने के लिए दौड़ पड़ते थे. यह मेरे और कजिन के बीच एक प्रतियोगिता थी. आम खाने की होड़ में उन्होंने एक बार कजिन को हराया था
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल में मृणाल कश्मीर में थीं. एक्ट्रेस यहां अपने काम के सिललिसे में पहुंची थीं. वे कहती हैं, ‘यह धरती पर स्वर्ग है और इसने मुझे कोरोना काल में स्थिर बने रहने में मदद की है. इस जगह की सुंदरता और प्रकृति ने मुझे शांत रखा और मुझे ठीक भी किया. मैंने अपने लोगों के लिए ढेर सारा सामान जैसे सूखे मेवे, केसर और यहां तक ​​कि एक पश्मीना शॉल भी खरीदी.’काम की बात करें तो मृणाल के पास कई बड़ी फिल्में हैं. वे शाहिद कपूर के अपोजिट फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा, वे फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘तूफान’ में भी दिखेंगी. बता दें, मृणाल ने अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत टीवी से की थी. वे टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ से लोगों के दिलों में बस गई थीं.

Next Story