सांसद की मौत : ब्रेकिंग – फ्लैट में मिली भाजपा सांसद की लाश….. संदिग्ध हालत में फंदे में लटका मिला शव…. नौकर के पहुंचने पर मिली मौत की जानकारी

नयी दिल्ली 17 मार्च 2021। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत हुई है. दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने फ्लैट में सांसद का निवास है. इसी निवास में 62 वर्षीय बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला. खुदकुशी के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह तकरीबन 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है. मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला. अभी आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है. पुलिस जांच में जुट गई है.हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से वो सांसद हैं।
दिल्ली पुलिस को बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के स्टाफ ने बताया, ‘आज सुबह जब मैं कमरा खोलने गया तो वह अंदर से लॉक था, बार-बार आवाज लगाने के बाद भी कमरा नहीं खुला, फिर पुलिस को फोन किया गया, पुलिस के आने पर दरवाजा तोड़ा गया, इस दौरान सांसद का शव फंदे से लटक रहा था.’ मौके पर कई पुलिस अफसर पहुंच गए हैं.
बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के कारण बीजेपी ने आज होने वाली संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन पर शोक जताया है.
