नईदिल्ली 8 फरवरी 2020। सांसद गौतम गंभीर ने भी लोकतंत्र के इस महान पर्व में हिस्सा लेकर अपने माता-पिता और पत्नी के साथ जाकर मतदान किया। मतदान करने बाद गौतम गंभीर ने अपने परिवार की फोटो ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की।
Got inked with my entire family! Did you? pic.twitter.com/dTZ8BVVws8
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) February 8, 2020
वोट डालने से पहले गौतम गंभीर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं है। हमारी शक्ति है। मैं प्रत्येक दिल्लीवासी और विशेष रूप से युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे जरूर और मताधिकार का उपयोग करें और
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बताया कि 81 लाख से अधिक पुरुष मतदाता, 66.80 लाख महिला मतदाता और 869 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इनमें करीब 2.33 लाख मतदाता 18 से 19 साल की आयुवर्ग के हैं, 2.04 लाख मतदाता 80 साल के वरिष्ठ नागरिक हैं जबकि 11,608 सर्विस वोटर हैं।