Begin typing your search above and press return to search.

जल्द दुल्हन बनने वाली है Mouni Roy मां ने की Boyfriend सूरज के परिवार से मुलाकात…………

जल्द दुल्हन बनने वाली है Mouni Roy मां ने की Boyfriend सूरज के परिवार से मुलाकात…………
X
By NPG News

मुंबई 17 मार्च। पिछले साल से ही एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी की खबरें सामने रही थी,लेकिन देश में फैली कोरोना महामारी की वजह से उन्हें अपनी शादी कैंसिल करनी पड़ी.वहीं अब खबरों के मुताबिक मौनी अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ बहुत जल्द शादी करने वाली है.रिपोर्ट के मुताबिक मौनी बहुत जल्द दुल्हन बनने वाली है बता दें कि वो जल्द अपने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियर के साथ शादी करने जा रही हैं.टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी एक्टिंग के जलवे बिखेरने वाली मौनी रॉय अब बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है. कई सालों तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद मौनी अब सूरज नांबियर के साथ सात फेरे लेनी वाली है.

मौनी की मां ने की सूरज के परिवार से मुलाकात

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, मौनी की मां कुछ वक्त पहले ही सूरज के परिवार से मिली थी. उनकी ये मीटिंग एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर हुई था. बता दें कि मौनी रॉय और सूरज की मुलाकात लॉकडाउन के दौरान हुई. दोनों ने काफी वक्त एक गुजारा और फिर शादी करने का मन बना लिया.टीवी के साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी है मौनी बता दें कि मौनी ने अपने करियर की शुरुआत ‘कहानी घर-घर की’ से की थी. उसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई हिट शो दिए. टीवी के बाद बॉलीवुड में मौनी ने अपनी एक पहचान बना ली है. उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ में भी काम किया. फिल्म में उनके किरदार और एक्टिंग को काफी सराहा गया था. फिलहाल मौनी ने अपनी शादी की खबरों को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Next Story