Begin typing your search above and press return to search.

मौनी रॉय ने अपनी अदाओं से फैंस को फिर बनाया दीवाना

मौनी रॉय ने अपनी अदाओं से फैंस को फिर बनाया दीवाना
X
By NPG News

मुंबई 20 मार्च 2021. एक्ट्रेस मौनी रॉय आए दिन अपनी बोल्‍ड और ग्‍लैमरस तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्‍होंने टीवी से फिल्‍मों की दुनिया में कदम रखा है और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. नागिन एक्‍ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी एक से बढ़कर एक तसवीरें शेयर करती रहती हैं. अब उनकी ए‍क तसवीर वायरल हो रही हैं जिसमें एक्‍ट्रेस स्‍टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं.

इस तसवीर में मौनी रॉय ब्‍लैक क्रॉप टॉप और ब्‍लैक एंड व्‍हाइट पैंट में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने बालों को हाफ बन लुक दिया है और नजाकत से कैमरे को देखकर पोज देती नजर आ रही हैं. उन्‍होंने बेंगल ईयररिंग्‍स पहने हैं और उनकी अदा फैंस को दीवाना बना रही है. इन तसवीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और इसे अबतक 142, 801 व्‍यूज मिल चुके हैं.

इन तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ हमारे कमेंट्स को भी लाइक कर दिया करो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ जिसके लिए उस खुदा के घर अर्ज़ियाँ डालीं थी. उसने अपनी ख़ुदगर्ज़ियों से, खुदा की मनमर्जियों में फ़ासला बना दिया.’ एक और यूजर ने लिखा,’ ब्‍यूटीफुल स्‍माइल.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आपको मेकअप की जरूरत नहीं है, आप बुहत स्‍वीट हो.’एक और यूजर ने लिखा,’ हॉट नागिन.’

इससे पहले मौनी रॉय ने कुछ तसवीरें शेयर की थी जिसमें समंदर किनारे वो रेड कलर की बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं. कुछ तसवीरों में वो समंदर के पानी में इंज्वॉय करती दिख रही हैं. वहीं एक तसवीर में वो रेत पर लेटी दिख रही हैं. उनकी तसवीरों पर प्रशंसक जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

Next Story