Begin typing your search above and press return to search.

12 घंटे के भीतर दूसरे कैबिनेट मंत्री को मातृशोक…. मंत्री अनिला भेड़िया की मां का हुआ निधन…. कल शाम मंत्री सिंहदेव की मां ने भी अंतिम सांस ली थी…..मुख्यमंत्री ने जताया शोक

12 घंटे के भीतर दूसरे कैबिनेट मंत्री को मातृशोक…. मंत्री अनिला भेड़िया की मां का हुआ निधन…. कल शाम मंत्री सिंहदेव की मां ने भी अंतिम सांस ली थी…..मुख्यमंत्री ने जताया शोक
X
By NPG News

रायपुर, 11 फ़रवरी 2020/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री अनिला भेंड़िया की माता नेकिन बाई नायक के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
सीएम बघेल ने ईश्वर से स्वर्गीय नेकिन बाई नायक के शोकसंतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

इससे पहले सोमवार की देर शाम कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का भी निधन हो गया था। वो दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती थी। कल देर शाम करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली थी। हालांकि जिस वक्त उनकी सरगुजा राजमाता का निधन हुआ, उस वक्त मुख्यमंत्री दिल्ली में ही थे और सूचना पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना जतायी थी।

Next Story