Begin typing your search above and press return to search.

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर मां ने खास अंदाज में किया विश…

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर मां ने खास अंदाज में किया विश…
X
By NPG News

नईदिल्ली 2 फरवरी 2021. टाइगर श्रॉफ आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और कई सेलेब्रिटी दोस्तों की शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं इस बीच उन्हें मां आएशा श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया के जरिए बेहद खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने इस बर्थडे मैसेज में अपने बेटे की तारीफों के पुल बांधे हैं इसके साथ ही फैंस को भी सरप्राइज दिया है। आएशा ने टाइगर श्रॉफ के बर्थडे के मौके पर उनके बचपन की कुछ बेहद क्यूट और अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

आएशा श्रॉफ ने टाइगर श्रॉफ के 31वें जन्मदिन पर एक बेहर खास पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने टाइगर की कुल 6 तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से 2 उनकी अभी की तस्वीरें हैं, बाकी 4 फोटोज में बेबी टाइगर दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में टाइगर बेहद क्यूट लग रहे हैं और इन्हें देखकर साफ जाहिर है कि बचपन से ही वो काफी फोटोजेनिक रहे हैं। यहां देखें आइशा श्रॉफ द्वारा शेयर की गई तस्वीरें-

Next Story