Begin typing your search above and press return to search.

सास ने की बहू की हत्याः विवाद के दौरान दुपट्टे से गला घोंट कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद पहुंची थाने और बोली….

सास ने की बहू की हत्याः विवाद के दौरान दुपट्टे से गला घोंट कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद पहुंची थाने और बोली….
X
By NPG News

सूरजपुर 7 अक्टूबर 2021। विवाद के दौरान एक सास ने अपनी ही बहू की गला घोंट कर हत्या कर दी है। घटना के बाद सास खुद थाने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। आरोपी सास को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के साहू पारा वार्ड क्रमांक 5 की है। बुधवार को सास छत्रमणि साहू का अपनी बहू पूजा साहू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, सास ने पास रखे दुपट्टे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी महिला खुद थाने पहुंची और इसकी जानकारी पुलिस को दी। महिला ने पूछताछ में बताया कि, उसकी सास का आये दिन किसी न किसी बात से बहू के साथ विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी हुआ था और आक्रोश में आकर उसने बहू की गला घोंट कर हत्या कर दी थी।
वहीं इस मामले में मृतिका महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे हुये है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की हैं कि, इस हत्या में ससुराल के और भी लोगों का हाथ है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है।

Next Story