Begin typing your search above and press return to search.

मां बेटी की मौतः एक्टिवा में निकले मां बेटी का शव मिला रेलवे ट्रेक पर, पुलिस जांच में जुटी….

मां बेटी की मौतः एक्टिवा में निकले मां बेटी का शव मिला रेलवे ट्रेक पर, पुलिस जांच में जुटी….
X
By NPG News

जांजगीर 13 जनवरी 2021। तड़के सुबह एक महिला और उसकी बेटी का शव रेलवे ट्रेक में मिलने से सनसनी मच गयी है। संदेह जताया जा रहा हैं कि दोनों ने खुदकुशी की होगी। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतक महिला का नाम अंजू सिंह 35 वर्ष, और बेटी का नाम ऐश्वर्या सिंह 19 वर्ष थी।
जानकारी के मुताबिक घटना जांजगीर के नहला थाना क्षेत्र की है। मृतिका महिला अपने पति गोपाल सिंह और तीन बच्चों के साथ शारदा मंगलम के पीछे एक किराए के मकान में रहती थी। देर रात महिला घर से बीना बताऐ अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ एक्टिवा में निकली हुई थी। आज सुबह दोनों की लाश नहरया बाबा मंदिर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रेक पर मिली। साथ ही दोनों की एक्टिवा भी मंदिर के पास खड़ी हुई पायी गई है।
वहीं इस मामले में पुलिस पूछताछ में पता चला है, कि महिला का उसके पति के साथ आये दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात में भी दोनों का जमकर विवाद हुआ था और विवाद के बाद उसकी पत्नी अपनी बेटी एश्वर्या के साथ घर से निकल गयी थी, जिसके बाद आज तड़के सुबह दोनों का शव रेलवे ट्रेक में पाया गया है। इस घटना की सुचना के बाद मृतिका महिला के बच्चों का रो-राकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतिका एश्वर्या सिंह फस्ट ईयर की छात्रा थी। फिलहला पुलिस मृतिका के परिजनों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है और जांच जारी है।

Next Story