Begin typing your search above and press return to search.

बच्चों की हत्या के बाद मां ने की आत्महत्या, घर लौटे पति ने खिड़की से झांका तो कांप गया कलेजा

बच्चों की हत्या के बाद मां ने की आत्महत्या, घर लौटे पति ने खिड़की से झांका तो कांप गया कलेजा
X
By NPG News

नईदिल्ली 5 मार्च 2021. एक छोटी सी बात को लेकर कोई अपने पूरे परिवार को कैसे खत्म कर सकता है इसका एक बड़ा मामला दिल्ली के शकूरपुर में सामने आया है। एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों की हत्या की और फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गई। रात में जब महिला का पति नौकरी से वापस लौटा तो खिड़की से तीनों के झूलतेे शव देख उसका कलेजा कांप गया।घटना की जानकारी पति ने पुलिस को दी और पड़ोसियों के सहारे दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसा। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरुवार देर रात प्रकाश में आई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च(गुरुवार) को रात 10.39 बजे सुभाष प्लेस पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली। इसमें बताया गया कि शकूरपुर की रहने वाली एक 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके साथ उसके दो बच्चे भी फंदे से झूलते पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि जिस वक्त महिला ने वारदात को अंजाम दिया तब उसका पति नौकरी पर गया था। जब वह नौकरी से लौटकर आया तो उसे खिड़की से पत्नी और दोनों बच्चे फंदे से झूलते दिखे। यह देख जैसे उसके होश उड़ गए। हड़बड़ाहट में उसने पड़ोसियों की मदद से अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ा। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरुवार की सुबह दफ्तर जाने से पहले पति-पत्नी में गांव जाने को लेकर बहस हुई थी। महिला एक मुंडन संस्कार में बिहार के मधुबनी स्थित अपने गांव जाना चाहती थी। दंपती की पांच साल पहले शादी हुई थी।

पुलिस का मानना है कि इस बात से आहत होकर महिला ने आत्महत्या की होगी। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि वारदात के पीछे की वजह क्या है। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Next Story