Begin typing your search above and press return to search.

नदी में बहती मिली 50 से ज्यादा लाशें, प्रशासन में मचा हड़कंप……अंतिम संस्कार कराने में असमर्थ लोग सीधे बहा रहे शवों को…..विचलित कर देगी तस्वीरें

नदी में बहती मिली 50 से ज्यादा लाशें, प्रशासन में मचा हड़कंप……अंतिम संस्कार कराने में असमर्थ लोग सीधे बहा रहे शवों को…..विचलित कर देगी तस्वीरें
X
By NPG News

बक्सर 10 मई 2021। बिहार के बक्सर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 100 से ज्यादा लाशें गंगा नदी में तैरते हुई नजर आयी। हालांकि बक्सर के जिला प्रशासन का दावा है कि शवों की संख्या 40 से 45 की है। प्रशासन का ये भी कहना है कि ये लाशें बिहार की नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश से बहकर आयी है। आशंका है कि शवों के अंतिम संस्कार में अक्षम लोग इस तरह से शवों को गंगा नदी में बहा रहे हैं।

घटना बक्सर के चौसा स्थित महादेवा घाट की बतायी जा रही है, जहां स्थानीय लोगों ने शवों को गंगा नदी में बहते हुए देखा, जिसके बाद शवों को देखा गया। प्रशासन के मुताबिक चौकीदार की मौजूदगी में शवों की अंतियोष्ठि की जा रही है। प्रशासन के मुताबिक यूपी से बहकर ये शव आयी है, जिसे इकट्ठा कर जलाया जा रहा है।

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि बक्सर समेत बिहार के कई जिलों में फैल चुके कोराना संक्रमण की वजह से यहां भारी संख्या में लोगों की मौत हो रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से यहां रोजाना सौ से दो सौ लोगों के शव घाट पर आते हैं, जिनके अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से उनको गंगा में बहा दिया जाता है। वहीं, उपजिलाधिकारी सदर केके उपाध्याय का कहना है कि ये इन शवों का ताल्लुक बिहार नहीं उत्तर प्रदेश से है। क्योंकि हमारे यहां शवों के बहाने की नहीं, बल्कि जलाने की परंपरा है।

Next Story