तस्वीरें- 20 से ज्यादा जवान शहीद : बिग ब्रेकिंग – करीब 100 मीटर तक फैले मिले शहीद जवानों के शव…. 20 से ज्यादा जवान हुए हैं शहीद… घायल जवानों करीब से मारी गयी है गोलियां… तस्वीरें देखिये
![तस्वीरें- 20 से ज्यादा जवान शहीद : बिग ब्रेकिंग – करीब 100 मीटर तक फैले मिले शहीद जवानों के शव…. 20 से ज्यादा जवान हुए हैं शहीद… घायल जवानों करीब से मारी गयी है गोलियां… तस्वीरें देखिये तस्वीरें- 20 से ज्यादा जवान शहीद : बिग ब्रेकिंग – करीब 100 मीटर तक फैले मिले शहीद जवानों के शव…. 20 से ज्यादा जवान हुए हैं शहीद… घायल जवानों करीब से मारी गयी है गोलियां… तस्वीरें देखिये](https://npg.news/h-upload/old_images/1142406-npg-big-breaking-.webp)
बीजापुर 4 अप्रैल 2021। बीजापुर नक्सल हमले में शहीद जवानों की संख्या 20 से ज्यादो हो गयी है। बैकअप फोर्स तो मौके पर अभी नहीं पहुंची है, लेकिन ग्राउंड जीरो से मीडिया रिपोर्ट आनी शुरू हो गयी है। शहीद जवानों के शव टेकुलगुड़ा के इलाके में करीब आधा किलोमीटर तक फैले हुए हैं। आपको बता दें कि बीजापुर के तर्रेम इलाके में कल नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस हमले के बाद कल रात ही करीब 7 जवानों के शहीद होने की खबर आयी थी, जबकि 21 जवान लापता थे।
अब खबर आ रही है कि लापता जवान शहीद हो गये हैं। बैकअप फोर्स मौके पर पहुंच रही है। ग्राउंड जीरो से जो रिपोर्ट आ रही है, वो बेहद डरावने हैं। इलाके में काफी दूर-दूर तक जवानों का शव फैला हुआ है। शवों को देखकर प्रतीत हो रहा है कि मुठभेड़ में घायल जवानों को करीब से गोलियां भी मारी गयी है। ज्यादातर जवानों को गोलियां मारी गयी है और उनके हथियार लूट लिये गये हैं।
जवानों ने कई नक्सलियों को भी मार गिराया है।