शिक्षक भर्ती बिग ब्रेकिंग : शिक्षा विभाग ने बताया भर्ती को लेकर 100 से भी अधिक प्रकरण न्यायालय में ….. विभागीय समीक्षा में हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय, जिससे आ सकती है नई भर्ती में तेजी ….

रायपुर 19 फरवरी 2021। प्रदेश में 14580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है जो लगभग 2 साल से प्रक्रियाधीन है लेकिन यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे की नई भर्ती को लेकर एक दो नहीं बल्कि 100 से भी अधिक याचिकाएं न्यायालय में दायर है और फिलहाल लंबित है और यह याचिकाएं किसी अन्य की ओर से नहीं बल्कि स्वयं सीधी भर्ती के उम्मीदवारों की तरफ से न्यायालय में दायर की गई है ।
अलग-अलग मुद्दों को लेकर शिक्षकों ने न्यायालय के दरवाजे को खटखटाया है जहां मामला लंबित है और जिसके चलते कहीं ना कहीं भर्ती प्रक्रिया भी अटकी हुई है इसे देखते हुए अब लोक शिक्षण संचालनालय ने संबंधित मामलों में जवाबदेह अधिकारियों को पक्ष रखने को कहा है ताकि मामले का निपटारा हो सके ।
इसके अतिरिक्त एक ही सत्र में 2 डिग्री लेने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र करने का तो वही 1 डिग्री और एक डिप्लोमा वाले अभ्यर्थियों को पात्र करने का निर्णय लिया गया है । इसके अतिरिक्त भी लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालकों को कुछ निर्देश दिए गए हैं देखें विभागीय बैठक का यह समीक्षा पत्र



