मनी लॉन्ड्रिंग का मामला: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा कनेक्शन! ED पिछले पांच घंटे से कर रही पूछताछ

मुंबई 30 अगस्त 2021I बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से प्रवर्तन निदेशालय की टीम मनी लॉन्ड्रिंग के केस में पूछताछ कर रही है। बीते 5 घंटों से दिल्ली में एक्ट्रेस से एजेंसी की ओर से पूछताछ की जा रही है। जैकलीन फर्नांडीज से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस यामी गौतम से भी मनी लॉन्ड्रिंग के केस में 7 जुलाई को पूछताछ की थी। हाल ही में फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी करने वालीं यामी गौतम पर फेमा कानून के उल्लंघन का आरोप है। उन्हें एक बार पहले भी समन जारी किया गया था। 7 जुलाई को उनसे दूसरी बार एजेंसी ने पूछताछ की थी।

कौन है सुकेश चंद्रशेखर?
बता दें कि 23 अगस्त को तिहाड़ जेल के अंदर से अब तक की सबसे बड़ी रंगदारी (200 करोड़) वसूलने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और फिल्म एक्ट्रेस लीना पॉल के चेन्नई स्थित बंगले पर प्रवर्तन निदेशालय ने रेड की थी. प्रवर्तन निदेशालय उर्फ ईडी ईस्ट ने कोस्ट रोड पर स्थित सुकेश के जिस बंगले पर रेड की, उस बंगले की कीमत करोड़ों रुपये बताई गई है. रेड के दौरान कार्रवाई करते हुए ईडी ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया था और करीब 15 लक्जरी गाड़िया भी बरामद की गई थीं.

200 करोड़ की रंगदारी का मामला……..
हाल ही में सुकेश ने तिहाड़ जेल के अंदर से एक बड़े बिजनेसमैन की पत्नी से करीब 200 करोड़ की रंगदारी वसूली थी. जिसमें RBL बैंक के अधिकारियों समेत तिहाड़ प्रशासन के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. सुकेश की करीबी लीना पॉल से ED लगातार पूछताछ भी की. सुकेश को स्पेशल सेल ने रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया था जो फिलहाल EOW की कस्टडी में है. गौरतलब है कि सुकेश AIDMK सिंबल मामले में आरोपी है और लंबे वक्त से जेल में बंद है
इससे पहले पुलिस सूत्रों ने बताया था कि हाई प्रोफाइल चीटर सुकेश जेल से भी बड़े-बड़े बिजनसमैन से कॉन्टेक्ट में था और फोन करके सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट में मैटर सुलझाने का दावा करके पैसे वसूल कर रहा था. जेल में मोबाइल फोन मिलने के बाद से जेल प्रशासन से जुड़े कुछ अधिकारी रडार पर आ गए थे.
मालूम हो कि सुकेश वही शख्स है जिसने एआईएडीएमके डिप्टी चीफ टीटीवी दिनाकरन से 2 करोड़ रुपए लेकर चुनाव चिन्ह दिलवाने का वादा किया था. मामले का खुलासा होने पर सुकेश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था और सुकेश के खुलासे पर टीटीवी दिनाकरण को भी गिरफ्तार किया गया था
Enforcement Directorate (ED) is questioning Bollywood actress Jacqueline Fernandez in Delhi for the last five hours, in a money laundering case.
(File photo) pic.twitter.com/ftUj2CkNcN
— ANI (@ANI) August 30, 2021
