सोमवार राशिफल: सोमवार के दिन सिंह, धनु सहित इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत, खूब मिलेगा मान… जानिए बाकियों का हाल

रायपुर 4 अक्टूबर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 4 अक्टूबर को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा की जाती है। जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों को समय और भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। आज आप अपनी किसी योजना को सफल बना सकते हैं। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मन में अलग-अलग तरह की बातें आ सकती है।आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। आपके कामकाज और व्यवहार की तारीफ होने की संभावना बन रही है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी योग्यता और मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होने वाली है। स्वास्थ्य के मामले में आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। कामकाज का बोझ आपको अधिक रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों को आज अचानक से किसी की सहायता मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने बहुत से रुके हुए कार्य आज पूरे कर सकते हैं। आपको अपने करियर से जुड़े हुए कुछ अच्छे अवसर और शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आप आर्थिक मामलों में सोच विचार कर सकते हैं। पैसों के मामले पर आप किसी के ऊपर अधिक विश्वास मत कीजिए। किसी खास रिश्तेदार से टकराव होने की संभावना बन रही है। आपको अपने मन को शांत रखना होगा।
कन्या राशि
घर और ऑफिस दोनों जगह कार्य की अधिकता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। घर की मरम्मत और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों को खरीदने पर जेब से अधिक खर्च हो सकता है। इस दौरान परिवार में स्वजनों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा दु:खी रहेगा।
तुला राशि
सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय चीज का नुकसान होने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सट्टे और शेयर आदि से नुकसान होने की प्रबल आशंका है, ऐसे में इन सभी के चक्कर में न पड़ें। सप्ताह के अंत तक भूमि-भवन को लेकर कोई बड़ा सौदा हो सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
यह समय आपको आर्थिक दृष्टि से योजना बनाकर चलने का है। व्यवसाय में पास के फायदे के चलते दूर का नुकसान करने से बचें। सट्टा या शेयरबाजार आदि में पैसा लगाने से भी बचें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी बड़े मामले को कोर्ट-कचहरी से बाहर सुलझा लेने में ही फायदा रहेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
धनु राशि
आय के नये स्रोत बनेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी और भविष्य में लाभ की योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आयेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
मकर राशि
सप्ताह की शुरुआत में सेहत और संबंधों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता सताती रहेगी। पैसों की आवक के साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। हालांकि आपका कोई काम अटकेगा नहीं और सभी जरूरतें समय पर पूरी होती चली जाएंगी।
कुंभ राशि
सत्ता पक्ष से लाभ के पूरे योग हैं। यदि किसी सरकारी योजना या कार्यालय में पैसा अटका है तो थोड़ा प्रयास करने पर निकल सकता है। कॅरिअर कारोबार में उम्मीद के मुताबिक प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। सेहत संबंधी समस्याओं की अनदेखी करने की भूल बिल्कुल न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
मीन राशि
कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के काम का जिम्मा आपके सिर पर आ सकता है। सफलता से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मौसमी बीमारियों को लेकर सचेत रहें।
