Begin typing your search above and press return to search.

धमतरी 24 अगस्त 2021। थाना बोरई क्षेत्र के फारेस्ट नाका के पास वाहन सवार परिवार के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, केशकाल से एक परिवार दानी बांधा सिहावा उर्स कार्यक्रम में शामिल होकर 22 अगस्त की रात लौट रहा था। तभी बोराई फॉरेस्ट नाका के पास 10 से 12 युवक हाथों में डंडा-रॉड लिए उनके वाहन को रोककर छेड़छाड़ और गाली गलौज करने लगे। इस बात का जब विरोध किया गया तो आरोपियों के द्वारा मारपीट की गई। घटना के बाद जैसे तैसे वाहन सवार लोग मौके से निकले और इसकी शिकायत बोराई थाना में दर्ज कराई गई।
घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों में मिथलेश 28 वर्ष,असवंत नेताम 24 वर्ष, अशोक साहू 28 वर्ष,दुर्योधन मरकाम 24 वर्ष,सुनील हिचामी 24 वर्ष,जगेश्वर नेताम29 वर्ष, शत्रुघन मरकाम 21 वर्ष, राजकुमार ध्रुव 30 वर्ष शामिल है। ये सभी आरोपी बोराई के ही निवासी है।
इस मामले में बोराई थाना प्रभारी युगल किशोर नाग ने बताया कि, आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 354 294, 506, 323, 147, 148, 149 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं कुछ आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
Next Story
