Begin typing your search above and press return to search.

मॉडल को फोटोशूट कराना पड़ गया महंगा…. पीछे से आए तेंदुए ने चबा डाली कान और गाल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

मॉडल को फोटोशूट कराना पड़ गया महंगा…. पीछे से आए तेंदुए ने चबा डाली कान और गाल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
X
By NPG News

मुंबई 27 अगस्त 2021I दुनिया में बहुत से लोगों को जानवरों के साथ फोटो खिंचाने का शौक होता है. एक ऐसी ही प्रोफेशनल मॉडल को तेंदुए की बाड़ में घुसना महंगा पड़ गया. जेसिका लीडॉल्फ नाम की मॉडल ने इस तेज़-तर्रार जानवर के साथ कुछ पिक्चर्स क्लिक कराने के लिए पोज़ देना शुरू ही किया था, कि पीछे से आकर तेंदुए ने उसके गाल और कान चबा डाले.
36 साल की जेसिका लीडोल्फ (Jessica Leidolph) खुद को जानवरों से जुड़ा हुआ बताती हैं. वे ऐसे प्रोफेशनल फोटोशूट (Professional Photoshoot) कर भी चुकी हैं, लेकिन इस बार उनके साथ जो हुआ, वो अलग था. जैसे ही वे 16 साल के तेंदुए की बाड़ में घुसीं, उसने फोटोशूट के दौरान ही जेसिका पर हमला कर दिया. वे इस हमले में खासी ज़ख्मी हो गईं हैं, हालांकि गनीमत ये रही कि जेसिका की जान बच गई.
फोटोशूट के बीच बिगड़ा तेंदुए का मिज़ाज………….
जेसिका लीडोल्फ (Jessica Leidolph) अपनी टीम के साथ जर्मनी की नेब्रा सिटी (Nebra, Germany) में शूट पर थीं. जानवरों के रिटायरमेंट हाउस में उनका फोटोशूट दुनिया के कुछ तेज़-तर्रार जानवरों में शुमार तेंदुओं के साथ था. 16 साल के ट्रोजा नाम के तेंदुए ने फोटोशूट के दौरान ही जेसिका पर हमला बोल दिया. तेंदुए ने जेसिका के गाल, कान और सिर को चबा डाला. घायल जेसिका मौके पर ही बेहोश हो गईं. उन्हें एयरएंबुलेंस के ज़रिये अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी कई सर्जरी कराई गईं. फिलहाल जेसिका की जान तो बच गई है, लेकिन उनके चेहरे और सर पर स्थाई दाग बन गए हैं.
तेंदुआ पालना गैर-कानूनी नहीं………………
Burgenland में हुए इस हादसे के बाद बताया गया है कि जिन तेंदुओं ने जेसिका पर अटैक किया, वे कभी भी अपनी बाड़ से बाहर नहीं आते हैं. ऐसे में आम जनता को इससे खतरा नहीं है. पुलिस ने जब फोटोशूट के बारे में जांच-पड़ताल करनी शुरू की तो इस बार की खबर नहीं मिली कि इसे किसने अरेंज किया था और यहां सुरक्षा के कितने इंतज़ाम किए गए थे? जिस इलाके की यह घटना है, वहां तेंदुए पालना गैर कानूनी भी नहीं है. इस रिटायरमेंट हाउस की ओनर बर्गिट 20 सालों तक एनिमल ट्रेनर रही हैं और उन्हें जानवरों को पालने का लीगल लाइसेंस भी मिला हुआ है. हालांकि इस घटना के बाद अथॉरिटीज़ इस बात पर विचार कर रही हैं कि रिटायरमेंट होम और जानवरों को दिखाने के उनके लाइसेंस को रद्द कर दिया जाए.

Next Story