Begin typing your search above and press return to search.

मोबाइल यूनिट दे रही नई जिंदगी.. मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना बिलासपुर का फीडबैक रिपोर्ट, छत्तीसगढ़ी भाषा में दिए गए है बटन के विकल्प

मोबाइल यूनिट दे रही नई जिंदगी.. मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना बिलासपुर का फीडबैक रिपोर्ट, छत्तीसगढ़ी भाषा में दिए गए है बटन के विकल्प
X
By NPG News

5153 लोगों ने दिया फीडबैक

रायपुर 2 सितम्बर 2021। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के ज़रिए स्लम क्षेत्रों में किए जा रहे इलाज और सुविधाओं पर बिलासपुर के लाभार्थियों ने अपनी राय दी है। जिसमें 98 प्रतिशत लोगों ने इस योजना को सराहा है और दो प्रतिशत लोगों ने ठीक है कहा है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा मोबाइल यूनिट में लोगों के फीडबैक जानने के लिए मशीन लगाया गया है, जिसमें तीन बटन है। छत्तीसगढ़ी में लिखे हुए हरे रंग का बटन अब्बड़ बढ़िया के लिए है,पीले रंग का बटन बने-बने के लिए हैं तो लाल रंग के बटन में सुधारे ला लागिही लिखा है। नवंबर से शुरू हुए इस योजना से लाभान्वित 5153 लोगों ने अपना फीडबैक दिया है जिसमें से 5051 लोगों ने हरे बटन का उपयोग किया है तो 83 लोगों ने पीले रंग का और 19 लोगों ने लाल बटन दबाकर सुधार की गुंजाइश पर अपनी राय दी है। मोबाइल यूनिट की सुविधाओं का आकलन रोज़ाना कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी द्वारा किया जाता है।

आठ माह में 67 हजार का इलाज
राज्योत्सव के अवसर पर नवंबर माह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू किए गए मोबाइल मेडिकल यूनिट में बिलासपुर शहर में चार मोबाइल यूनिट में अब तक 67195 लोगों का इलाज़ किया जा चुका है। यूनिट की उपलब्धता के आधार पर बिलासपुर नगर निगम ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मरीजों का इलाज किया है।

लोगों को मिला लाभ: महापौर
इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस महत्वाकांक्षी योजना से निश्चित तौर पर लोगों को लाभ मिल रहा हैं, हितग्राहियों से मिला फीडबैक हमारे लिए आगे और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

जारी रहेगा उत्कृष्ट प्रदर्शन: कमिश्नर
इस अवसर पर कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने कहा घनी आबादी में रहने वाले कम आय के लोगों को मिलने वाली इस सुविधा का और भी बेहतर ढंग से हम क्रियान्वयन करेंगे, अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिलें यही प्रयास रहेगा। रोजाना लगने वाले शिविरों की क्षेत्रों में मुनादी कराई जाती है। लोगों से अपील है की अधिक से अधिक इस सुविधा का लाभ उठाएं।

63 हजार से ज्यादा को मुफ्त दवाई
मेडिकल मोबाइल यूनिट में उपलब्ध लैब में अब तक 9193 लोगों का निःशुल्क टेस्ट किया गया है,तो वहीं योजना के तहत 63183 लोगों को निःशुल्क दवाईयां भी बांटी गई है।

15 हजार से ज्यादा का इलाज
मान.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महिलाओं के लिए विशेष तौर पर दाई-दीदी क्लिनिक की भी शुरुआत की गई है,जिसमें बिलासपुर शहर में अब तक 206 कैंप के ज़रिए 15576 महिलाओं का इलाज किया गया है। इसके अलावा 2710 महिलाओं का निःशुल्क टेस्ट तथा 14582 महिलाओं को निःशुल्क दवा भी वितरित की गई है।
जांच के लिए लैब की भी सुविधा
मेडिकल मोबाइल यूनिट में गंभीर बीमारियों के अलावा सभी प्रकार की समान्य बीमारियों का इलाज किया जाता है, इसके अलावा मोबाइल यूनिट में लैब की भी सुविधा उपलब्ध है. जिसमें आवश्यकता अनुसार, ब्लड,यूरिन,कल्चर,सीबीसी,मलेरिया जैसे रोगों की जांच निःशुल्क की जाती है। मोबाइल यूनिट में ईसीजी,ब्लड प्रेशर,पल्स आॅक्सीमीटर जैसे स्वास्थ्य उपकरण भी उपलब्ध हैं।

Next Story